youtube-किसने-बनाया

YouTube का अविष्कार किसने किया?

पोस्ट को share करें-

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जो की internet पर videos ना देखता हो। आज के दौर में हमे internet पर हर उस विषय का वीडियो मिल जाएगा जिसकी हमें तलाश हो। और आज हमे अगर किसी विषय पर video चाहिए होता है तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम YouTube का ही आता है। आज ये दुनिया की सबसे प्रचलित videos देखने की जगह बन चुकी है। मगर क्या आपको मालूम है की इसे किसने बनाया और इसका मालिक कौन है ? तो आइए जानते है YouTube के बारे कुछ ऐसी बातें जो शायद ही आपको मालूम हो।

YouTube क्या है? (What is YouTube in hindi)

YouTube अमेरिका की एक video sharing platform कंपनी है। इसे साल 2005, february में “Chad Hurley”, “Steve Chen” और “Jawed Karim” द्वारा शुरू किया गया था। ये तीनो ही पहले PayPal कंपनी में काम किया करते थे। शुरुआत में इसका headquarter एक जापानी रेस्तरां के ऊपर बनाया गया था जो कि San Mateo, California में स्थित था। उनका डोमेन www.youtube.com 14 february, 2005 में सक्रिय हुआ और इसके बाद उनकी website धीरे-धीरे बढ़ती रही।

इसके बाद साल 2006 में YouTube को Google द्वारा 1.65 billion डॉलर में खरीद लिया गया। बाद में इसका headquarter San Bruno, California, अमेरिका में शिफ्ट कर लिया गया। धीरे-धीरे YouTube अपनी website को और सरल बनाता गया ताकि उनके यूजर बिना किसी परेशानी के उसे इस्तेमाल कर सके और अपने बनाए हुए videos को अपलोड कर सके। बाद में videos पर Google AdSense द्वारा विज्ञापन भी चलाये जाने लगे और कमाई का एक हिस्सा video creators यानी की video बनाने वाले को भी दिया जाने लगा।

youtube

आज YouTube की CEO “Susan Wojcicki” है जिन्होंने इसे एक ऊंचे मुकाम तक पहुंचाया है। साल 2011 तक YouTube पर हर मिनट 48 घंटे का नया video अपलोड होता था जो की साल 2017 में बढ़कर 400 घंटे प्रति मिनट तक पहुच गया।

इसी तरह YouTube पे धीरे-धीरे यूजर की संख्या बढ़ने लगी और आज ये इस बुलंदी के मुकाम पे पहुँच गया है। और आज internet पर videos का नाम आते ही पहला नाम YouTube का ही आता है|

YouTube पर पहला video कौन सा था? (First video on YouTube in hindi)

YouTube को पहले एक online video डेटिंग वेबसाइट के रूप में शुरू किया गया था लेकिन ज्यादा videos ना अपलोड होने के कारण उन्होंने बाद में हर तरह की videos को  सुइकृति दे दी। YouTube पर जो पहला video अपलोड हुआ था उसका नाम “Me at the zoo” था जिसमें की YouTube के co-founders में से एक “Jawed Karim” को देखा जा सकता है। यह video San Diego zoo में बनाया गया था और ये YouTube पर 24 अप्रैल 2005 में अपलोड हुई थी। इस वक़्त तक इनकी website पे रोज़ 8 million लोग videos देख रहे थे। इस video को आज भी YouTube पर देखा जा सकता है।

youtube on mobile

सबसे पहला Youtuber कौन था? (Who is the first Youtuber in hindi)

सबसे पहला Youtuber खुद YouTube के co-founders में से एक “Jawed Karim” थे जिन्होंने अपना video साल 2005 दिसम्बर में YouTube पर अपलोड किया था।

Chad Hurley कौन है? (Who is Chad Hurley in hindi)

Chad Hurley का जन्म 24 जनवरी साल 1977 में अमेरिका के Pennsylvania राज्य के Reading नामक जगह में हुआ था। उनकी माता का नाम “Joann Hurley” और पिता का नाम “Don Hurley” है। उन्होंने अपनी हाई स्कूल  की पढ़ाई Pennsylvania के Twin Valley High School से पूरी की। हाई स्कूल के दिनों से ही उनका लगाओ computers और electronic मीडिया के तरफ काफी ज्यादा था। इसके बाद उनका दाखिला Pennsylvania के Indiana University of Pennsylvania में हुआ जहां से उन्होंने साल 1999 में Fine Arts में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।

इसके बाद उन्होंने साल 2005 में Steve Chen और Jawed Karim के साथ मिलके YouTube कंपनी की शुरुआत की। YouTube के अलावा भी इन्होने MixBit नामक एक कंपनी की शुरुआत साल 2013 में की थी जो की एक वीडियो एडिटिंग का काम करने वाली कंपनी थी। बाद में MixBit कंपनी को साल 2018 में BlueJeans कंपनी द्वारा खरीद लिया गया।

Chad की शादी साल 2000 में “Kathy Clark” नामक एक लड़की से हुई जो की Silicon Valley के एक बड़े बिजनेसमैन James H. Clark की बेटी थी।

Steve Chen कौन है? (Who is Steve Chen in hindi)

Steve Chen का जन्म 25 अगस्त साल 1978 में Taiwan देश के taipei नामक जगह में हुआ था। वह जब महज 8 साल के थे तब उनका परिवार अमेरिका आ गया और Illinois राज्य के Prospect Heights नामक जगह में रहने लगा। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई Illinois से ही पूरी की और इसके बाद उनका दाखिला University of Illinois at Urbana-Champaign में हुआ जहां से उन्होंने साल 2002 में computer science में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

Chen ने इसके बाद PayPal कंपनी में काम किया जहां उनकी मुलाकात Chad Hurley और Jawed Karim से हुई। इसके बाद इन तीनो ने मिलकर साल 2005 में YouTube की शुरुआत की। Chen ने कुछ समय के लिए Facebook कंपनी में भी काम किया था लेकिन बाद में Youtube शुरु करने के लिए उन्होंने ये कंपनी छोड़ दी। बाद में Chen और Hurley ने मिलकर AVOS System नामक एक कंपनी की भी सुरुवात की जो की एक विडियों शेयरिंग सर्विस कंपनी थी।

Chen की शादी Jamie Chen नामक एक लड़की से साल 2009 में हुई। इनका नाम पहले Park Ji-hyun था और ये Google Korea में एक प्रोडक्ट मार्केटिंग मेनेजर थी।

Jawed Karim कौन है? (Who is Jawed Karim in hindi)

Jawed karim का जन्म 28 अक्टूबर साल 1979 में East Germany के Merseburg नामक जगह में हुआ था।उनकी माँ का नाम “Christine” और पिता का नाम “Naimul karim” है।  इनकी माँ एक german और पिता bangladeshi थे। साल 1992 में उनका परिवार अमेरिका के Minnesota राज्य के Saint Paul नामक जगह में रहने आ गया। अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका दाखिला University of Illinois में हुआ जहां से उन्होंने computer science में अपनी डिग्री प्राप्त की और इसके बाद उन्होंने अपनी master‘s डिग्री Stanford University से computer science में पूरी की।

साल 1998 में उन्होंने Silicon Graphics नामक एक कंपनी में काम किया। बाद में PayPal कंपनी में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात Chad Hurley और Steve Chen से हुई और तीन साल बाद इन तीनों ने मिलकर YouTube कंपनी की शुरुआत की। YouTube पर पहला video Jawed Karim द्वारा ही अपलोड किया गया जिसका नाम “Me at the zoo” था|

YouTube शुरु होने के बाद Karim ने निर्णय लिया की वह youtube कंपनी में एक एक्टिव मेंबर के रूप में काम नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें अपनी पढ़ाई पे ध्यान देना था जिसके लिए उन्होंने Stanford University में दाखिला लिया था। इसी कारण उन्होंने YouTube कंपनी में एक बाहरी सलाहकार के रूप में रहने का  फैसला किया।

YouTube का CEO कौन है? (Who is the CEO of YouTube in hindi)

आज YouTube की CEO “Susan Wojcicki” है और उन्होंने ये पद 5 february साल 2014 से संभाला हुआ है।

YouTube का मुख्य Headquarter कहा स्थित है ? (Where is the headquarter of YouTube in hindi)

YouTube का मुख्य Headquarter अमेरिका के California राज्य के San Bruno नामक जगह में स्थित है।

FAQ (Frequently Asked Questions)

Q. Youtube किस देश की कंपनी है?

A. Youtube एक अमेरिकी कंपनी है |

Q. क्या Youtube में हर तरह के videos होते है?

A. हा, आज youtube में कई तरह के videos मौजूद है, जिन्हें हम आसानी से देख सकते है |

आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस article को अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।

Also read –

इसरो का पहला मानव मिशन गगनयान

क्लाउड कंप्यूटिंग क्या होता है


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *