information about North Korea hindikhoji

North Korea से जुड़े 25 रोचक, अजीब तथ्य | 25 Cool facts about North Korea in hindi

पोस्ट को share करें-

North Korea, यह देश आज के समय में किसी ना किसी मुद्दे को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना ही रहता है। हम सबको तो ये मालूम ही है, की इस देश को तानाशाही ताक़तों द्वारा चलाया जाता है। मगर ऐसे कई सारी रोचक बाते है इस देश में बारे में, जिनकी खबर शायद ही आम लोगो को मिलती है। इस देश में ऐसी-ऐसी चीज़े होती है, जिनके बारे में सुनकर आप अपना सिर ही पकड़ ले। इन सब अजीबो-गरीब चीजों की खबर उस देश से बहुत कम ही बाहर निकलती है।

इस देश ने ना सिर्फ अपने पड़ोसियों को परेशान कर रखा है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक मुसीबत बना हुआ है। हर बात पे दूसरे देशों को धमकी देना इस देश की पहचान बन चुकी हैl हालाँकि इसके एक nuclear ताकत वाला देश और तानाशाही स्वभाव होने के कारण दूसरे देशों को भी इसे गंभीरता से लेना पड़ता है।

राजधानीpyongyang
अधिकारिक भाषाKorean
कुल क्षेत्र फल120,540 km2
मुद्राNorth Korean won
संस्थापकKim Jong-Il
स्थापना दिवस9 September, 1948
आधिकारिक लिपिChosŏn’gŭl

मगर North Korea देश के अंदर ऐसी काफी चीज़े होती है, जो किसी आम देश की तुलना में काफी अजीब होते है। तो आइए जानते है, North Korea के बारे में कुछ ऐसी रोचक जानकारी, जिनके बारे में शायद ही आपको मालूम हो।

Table of Contents

01-05 : Interesting facts about North Korea in hindi

1 : हर रात बिजली का कटना

हम सभी जानते है की अगर बिन वक़्त बिजली कटती है, तो हमे कितनी दिक़्क़तों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर सोचिए एक ऐसा देश जहा ये हर रात बिजली गुल की जाती है, वहा के लोग कितनी परेशानियों का सामना करते होंगे। वहा हर रात पूरे देश में बिजली काट दी जाती है। यह राज्य में ऊर्जा संकट के कारण किया जाता है, क्युकि ऊर्जा संकट के कारण वह घरों में पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं कर सकते है। इसका खुलासा space से ली गई North Korea की तस्वीरों से हुआ था, जो की बहुत ज्यादा viral हुई थी। 

2 : सिर्फ तीन T.V. चैनल

जैसा की हम सब जानते है, की North korea की सरकार हर चीज़ पर अपना control रखना पसंद करती है, उसी के चलते उन्होंने वहा की media पर भी अपना पूरा control रखा हुआ है। वहा पर सिर्फ तीन टेलीविज़न channels है, जिनमे सारे programs दिखाए जाते है, और इन सभी programs पर सरकार का पूरा नियंत्रण है।

3 : तीन पीढ़ियों तक मिलने वाली सजा का नियम

North Korea में एक ऐसे तरीके की सज़ा दी जाती है, जो खुद में ही काफी भयानक और डरावना है, जो इस देश की कठोरता को दर्शाता है। इसे तीन पीढ़ियों की सजा कहा जाता है, जिसमे जुर्म करने वाले के साथ उसकी तीन पीढ़ियों को भी साथ में सजा दी जाती है। यदि कोई व्यक्ति अपराध करता है, तो उसके दादा-दादी, माता-पिता और बच्चों सहित उसका पूरा परिवार जेल में भेज दिया जाता है। इस देश की तानाशाही ताकत इतनी ज्यादा है की, देश का कोई भी नागरिक इसके विरोध में कुछ नही बोलता।

4 : एक प्रचार गाँव

जैसा की आज पूरी दुनिया जान चुकी है, की North Korean सरकार का काम सिर्फ झूठे प्रचार करना और अपने देश को दुसरो के सामने खूशाल और संपूर्ण दिखाना है, ताकि वह अपने यहाँ किए गए अत्याचारों को छिपा सके। इन्ही सब के लिए उन्होंने नार्थ कोरियाई border के पास एक propaganda village यानि की प्रचार गाँव बना रखा है, जिसका नाम “Kijong-dong” है।

दूर से देखने पर यह काफी खूशाल जगह लगती है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे North Korea ने काफी ज्यादा तरक्की की हो। मगर इसे अच्छी तरह observe करने वाले experts का कहना है की, यह सिर्फ एक दिखावा है और वह गाँव पूरी तरह खाली है। गाँव में समय-समय पर दिखने वाले सफाई कर्मी भी बस एक ढोंग का हिस्सा है।

5 : लड़कों के लिए सिर्फ 28 हेयर स्टाइल

North Korea में रहने वाले लड़के अपने लिए सिर्फ 28 hair styles में से एक चुन सकते है। इन सब styles को वहा की तानाशाही सरकार द्वारा चुना गया है। इनके अलावा किसी और तरीके से बाल कटवाने पर गिरफ़्तारी भी हो सकती है। इसके अलावा लड़कियों के लिए भी काफी नियम मौजूद है, जैसे की जिन लड़कियों की शादी नही हुई उन्हें अपने बाल short ही रखने पड़ते है। मगर शादीशुदा लड़कियों के लिए काफी option मौजूद है।   

06-10 : Interesting information about North Korea in hindi

6 : कोई धार्मिक स्वतंत्रता नहीं

यहाँ के लोगों को काफी तरह की प्रतिबंधों का सामना पड़ता है, जिनमे से एक धार्मिक स्वतंत्रता भी है| यह देश खुद को नास्तिक राज्य कहता है, और यहां किसी भी नागरिक को किसी भी धर्म को पालन करने की अनुमति नही है।   

7 : खाद के रूप में मानव मल का इस्तेमाल

साल 2008 में जब South Korea ने नार्थ कोरिया को खाद भेजना बंद कर दिया, तब इस देश में खाद की काफी ज्यादा कमी हो गई। इसी के कारण वहा एक नया कानून बनाया गया। जिसके तहत वहा के नागरिकों को कहा गया, की वे सब अपने मल को जमा करे और इसे देश के कृषि की मदद के लिए अधिकारियों को सौंप दें।

8 : नशीली चीजों पर कोई प्रतिबंध नही 

जहाँ एक तरफ इस देश ने काफी सारी चीजों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, वही दूसरी तरफ यहाँ नशीली सामाग्रियो पर किसी भी तरह की रोक नही है। यहाँ तम्बाकू और गांजे जैसी चीज़े सड़क किनारे खुले आम बिकती है, और कोई भी इसका बिना किसी परेशानी के सेवन कर सकता है। 

9 : नीले जीन्स पर प्रतिबंध

North Korea में नीले जीन्स को अमेरिकी साम्राज्यवाद के रूप में देखा जाता है। इसी कारण उत्तर कोरिया में इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है।  

10 : चुनाव में सिर्फ एक उम्मीदवार

एक देश जिसे 1948 के बाद सिर्फ एक ही परिवार द्वारा चलाया जाता है, वहा भी चुनाव का होना काफी मजेदार और ताज्जुब की बात है। हालाँकि वहा के मतदाताओं के पास केवल एक ही विकल्प मौजूद होता है। चाहे वह मेयर के लिए हो, प्रांतीय गवर्नर के लिए हो, या स्थानीय विधान-सभाओं के लिए चुनाव हो, प्रत्येक जिले के मतपत्र पर केवल एक ही उम्मीदवार होता है। 

11-15 : Interesting North Korea facts in hindi

11 : पूरे देश में सिर्फ 28 वेबसाइट

North Korea में लोगों को सिर्फ 28 websites इस्तेमाल करने की अनुमति है। उनका खुद का एक intranet system है, जिसे “Kwangmyong” कहा जाता है, जिसके माध्यम से वहा internet को access किया जाता है। इसको इस्तेमाल करना बिल्कुल मुफ्त है, बशर्ते इस्तेमाल करने वाले के पास computer हो।  हालाँकि, वहां computer भी काफी महंगे हैं, और एक computer खरीदने के लिए सरकार से अनुमति लेने की आवश्यकता होती है।

12 : राजधानी पर पूरा नियंत्रण

हालांकि उत्तर कोरियाई सरकार का control वहा की हर चीज़ पर है, यह सुनना ज्यादा आश्चर्यजनक नही होगा की, वह लोगों के रहने के स्थानों को भी नियंत्रित करते है। वहां किसी नागरिक को राजधानी “Pyongyang” में रहने के लिए सरकार से permission लेनी पड़ती है| इसके अलावा अपनी गंदी गाड़ी लेकर राजधानी में प्रवेश करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ता है| साथ ही साथ राजधानी के बाहर घूमने जाने के लिए भी travel certificate लेना पड़ता है।  

13 : सार्वजनिक निष्पादन और मानवाधिकारों का उल्लंघन

इस देश में खुले आम मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जाता है। साथ ही साथ लोगों को खुले आम मौत की सजा दी जाती है। ऐसी ही एक भयानक घटना सब ने देखी थी, जब उत्तर कोरिया के defence chief “Hyon Yong-chol” को सैकड़ों लोगों के सामने anti-aircraft gun से उड़ा दिया गया था।

14 : आर्मी पर काफी ख़र्चा

North Korea अपनी defence force पर काफी ज्यादा ख़र्चा करती है। यह समय-समय पर अपने nuclear बमों और missiles का परीक्षण करती रहती है, ताकि दूसरे देशों की चर्चा में बनी रहे। एक तरफ देश में गरीबी और भुखमरी जैसे हालत है, मगर इसके बावज़ूद भी वहा की सरकार अपने GDP का 20% अपनी military पर खर्च करती है।

15 : हर घर में लगे है रेडियो 

North korea की सरकार द्वारा लोगों पर नियंत्रण का यह बस एक और तरीका है। वहां सरकार द्वारा सभी घरों में रेडियो लगाए गए है, जिन्हें लोगों द्वारा कभी बंद नही किया जा सकता। इन सब को भूकंप और सुनामी की चेतावनी देने के नाम पर लगवाया गया था। हालांकि, भूकंप और सुनामी की चेतावनी जारी करने के बजाय, इस network पर दिन-रात नागरिकों के घर में सरकार द्वारा चलाए गए propaganda का प्रचार करने के आरोप है।

North Korea parade hindikhoji

16-20 : North Korea important facts in hindi

16 : खुद का बास्केटबॉल नियम  

जैसा की सबको मालूम ही है, की North Korea ने खुद को पूरी दुनिया से अलग-थलग रखा हुआ है, और इसका असर वहा के खेलों पर भी साफ़ देखा जा सकता है। वहा के तानाशाह अपनी सहूलियत के हिसाब से हर चीज़ में बदलाव कर देते है। ऐसा ही कुछ वहा पर Basketball के खेल के साथ भी किया गया। उत्तर कोरियाई बास्केटबॉल नियमों के अनुसार  खेल के अंतिम तीन मिनटों में किए slam dunks तीन अंकों के लायक होते हैं, और field goals सामान्य दो अंकों के विपरीत आठ अंकों के होते हैं।

17 : इतिहास पर कब्ज़ा   

इस देश में सिर्फ बड़े लोगों पर ही सरकार द्वारा अपना नियंत्रण नहीं रखा जाता, बल्कि इसकी पहल छोटी उम्र के बच्चों से ही शुरु कर दी जाती है। उन्हें control करने के लिए उनकी किताबों में ही बदलाव कर दिए जाते है, ताकि उन्हें सिर्फ वही पढ़ाया या सिखाया जा सके जो तानाशाही सरकार की मर्ज़ी हो। इसी क्रम में वहा की इतिहास की किताबों में काफी बदलाव किये गए है, और वहा बच्चों को सिर्फ और सिर्फ तानाशाही परिवार के बारे में पढ़ाया जाता है।

 18 : संगीत पर प्रतिबंध   

उत्तर कोरिया में वह हर संभव प्रयास किया जाता है, जिसकी मदद से वहा के नागरिकों के जीवन को नियंत्रित किया जा सके, और उन्हें झुकाकर रखा जा सके। उन्ही में से एक है music पर प्रतिबंध। 2015 में, वहां के तानाशाह “Kim Jong-Un” ने सभी कैसेट टेप और सीडी को scrap करने का फरमान जारी किया, जिसमें राज्य के द्वारा प्रतिबंधित किए गए गाने थे, क्योंकि उन्हें डर था की, गीत नागरिकों के बीच अंसतोष को बढ़ा सकते है।

19 : रचनात्मक होने पर किए जा सकते है बंदी     

North Korea में आपको ज्यादा रचनात्मक होने पर भी बंदी बनाया जा सकता है। वहां का एक काफी कुख्यात किस्सा है, जब वहां के तानाशाह  “Kim Jong-il” ने एक फिल्म  निर्देशक “Shin Sang-ok” और उनकी अभिनेत्री पत्नी “Choi Eun-hee” का साल 1978 में अपहरण करवा लिया था। इन्हें लगभग 10 सालों तक उनकी मर्ज़ी के बगैर बंदी बनाए रखा गया, ताकि उत्तर कोरियाई फ़िल्मो को और ज्यादा creative बनाया जा सके। फिर इस दंपति ने धीरे-धीरे तानाशाह का विश्वास अर्जित किया और अपनी ऑस्ट्रिया की एक यात्रा के दौरान वहा के भाग गए, जहां वे लोग उत्तर कोरियाई फिल्मों का प्रचार करने गए थे।

20 : खुद का केलिन्डर 

भले ही आज पूरी दुनिया 21th century में हो, मगर उत्तर कोरिया में अभी 110 Juche year चल रहा है। यह अपना खुद का Juche calender follow करती है । इसकी सुरुवात  15 अप्रैल, 1912 में हुई थी , जो की वहा के founder “Kim Il-Sung” का जन्म दिवस है।

21-25 : North Korea crazy facts in hindi

21 : स्कूल में ले जानी पड़ती है खुद की कुर्सी और डेस्क

वह माता-पिता जो अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं, उन्हें बच्चों के साथ उनके खुद के desk और कुर्सियां भेजने की आवश्यकता होती है। साथ ही सरकार द्वारा कई छात्रों से ज़बरदस्ती labour वाले काम भी करवाए जाते है, जैसे फेंके गए सामानों को इकट्ठा करना, इत्यादि।

22 : सिर्फ आर्मी वालों के पास गाड़ी 

North korea में सिर्फ military वाले और सरकारी अधिकारी ही गाड़ी रख सकते है, इनके अलावा यह अधिकार और किसी को नही मिलता। इसका एक पहलू यह भी है की, ज्यादा तर उत्तर कोरियाई लोग ग़रीबी में जीते है। उनके पास ठीक ढंग से खाने के लिए अनाज तक नहीं होता, तो गाड़ी ख़रीदना तो दूर की बात है। 

23 : तानाशाह के पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखना  

उत्तर कोरियाई शासन ने खुद को देश का एकमात्र मालिक साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने अपने दिवंगत नेता “Kim Jong-Il” के शव को एक कांच के मकबरे सुरक्षित रख लिया है। इस मक़बरे को tourists जाकर देख सकते है, मगर उनका मकबरे के सामने अपने पैरों और हाथों को झुकाना आवश्यक है

24 : तस्वीरों से परहेज  

North Korea में भिखारियों की या गरीब इकालो की तस्वीरे लेने की सख्त मनाही है, और ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर कड़ी सजा भी हो सकती है। ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि देश की जनता के बदतर हालात दूसरे देशों के लोगों को ना पता चल सके।   

25 : जबरदस्ती की भर्ती

उत्तर कोरिया अपनी army को सबसे बड़ा और सबसे बेहतरीन बनाने के लिए वहां के नौजवनो को ज़बरदस्ती अपनी सेना में भर्ती करती है। और नौजवनो के पास इसमें शामिल होने के अलावा और कोई चारा नहीं बचता। इसकी कारण आज वहा काफी लोग बे मन से सेना की नौकरी कर रहे है।   

आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ कुछ नया सीखने को मिले, और इस articleको अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।

Also read –

Halloween से जुड़े 20 अद्भुत रोचक तथ्य

Hitler से जुड़ें 15 अद्भुत रोचक तथ्य


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

3 Comments

  1. Scrap metal recovery solutions Ferrous metal market Iron scrap recovery and reclamation

    Commercial ferrous metal recycling, Iron scrap yard management, Metal reclaiming and utilization solutions

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *