देश-जहाँ-कोई-भी-खरीद-सकते-है-बन्दुक

3 देश जहा कोई भी खरीद सकते है बंदूक!

पोस्ट को share करें-

आज के समय मे जहाँ हर वक़्त कही न कही किसी न किसी तरीके के वारदात होते ही रहते है, यह काफी जरूरी हो जाता है कि हम अपनी सुरक्षा के बारे में खुद ही सोचे। अपनी सुरक्षा के लिए हम शायद एक बार अपने साथ कोई हथियार रखने का भी सोचे। मगर काफी देशों में सभी लोगों के लिए ऐसा करना आसान नही होता।

काफी देशों में किसी हथियार को अपने पास रखने के लिए काफी तरह के license और क़ागज़ात बनवाने पड़ते है, काफी तरह की सरकारी formality पूरी करनी पड़ती है। और तब जाकर किसी को अपने पास हथियार रखने की permission मिलती है, वो भी कम ताकत वाली। इन्ही सब परेशानियों के कारण ज्यादातर लोग इसके बारे में सोचते तक नही है।

मगर क्या आपको मालूम है, दुनिया में कुछ ऐसे देश भी है, जहाँ किसी को भी अपने पास हथियार रखने की इजाज़त होती है। और वहां के नागरिक अपने पास अपनी पसंद का हथियार बिना किसी परेशानी के रख सकते है? अगर नही, तो आज हम उन्ही कुछ देशों के बारे में जानने वाले है, जहाँ के नागरिक इन नियमों का काफी लाभ उठाते है, और अपने पास अच्छी संख्या में हथियार रखते है।

दुनिया के तीन देश जहां कोई भी व्यक्ति बंदूक रख सकते है? (countries where anyone could buy a gun in hindi)

यहां हम जानने वाले है उन देशों के बारे में जाना कोई भी व्यक्ति अपने पास बिना किसी परेशानी के बंदूक रख सकते है। और उन देशों में इन्हें ऐसा करने की पूरी छूट मिलती है।

आज दुनिया में केवल कुछ ही ऐसे देश है, जिनके पास वर्तमान में बंदूक रखने का संवैधानिक अधिकार है: अमेरिका, मैक्सिको और ग्वाटेमाला।
इनके अलावा भी छह अन्य देशों के पास हथियार रखने का संवैधानिक अधिकार था, लेकिन अब वे उन क़ानूनों को रद्द कर चुके हैं।
अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है, जहां नागरिकों के पास बिना किसी संवैधानिक प्रतिबंध के हथियार रखने का अधिकार है।

जाहिर तौर पे कई ऐसे देश है, जहां भारी मात्रा में बन्दूको का इस्तेमाल किया है। जिनमे Serbia, Yemen, Switzerland, and Saudi Arabia जैसे देश भी शामिल है, जहा बन्दूको की संख्या काफी ज्यादा है। हालांकि केवल तीन ही ऐसे देश हैं, जहा लोगों को हथियार रखने का संवैधानिक अधिकार मिला हुआ है। जो की है-

guns law in mexico

नंबर 1 : Mexico (मेक्सिको)

अमेरिका की सीमा के ठीक दक्षिण में, मैक्सिकन सरकार ने नागरिक बंदूक स्वामित्व पर सख्त पकड़ बनाए रखी है। हालाँकि, मेक्सिको के लोगों के पास बन्दुक खरीदने का अधिकार है मगर नौकरशाही बाधाओं, apply करने पर लंबी देरी और काफी तरह की प्रतिबंधों के कारण इसे हासिल करना बेहद कठिन हो जाता है।

Mexican संविधान 1857 के Article 10 के मुताबिक सभी नागरिकों को खुद की सुरक्षा के लिए अपने पास हथियार रखने की छूट थी। मगर 60 साल बाद सन 1917 में मेक्सिको की खूनी क्रांति के बाद इसमें संशोधन किया गया। इसे दोबारा से लिखते समय, सरकार द्वारा इसमें काफी प्रतिबंध डाले गए, ताकि लोग हथियार आसानी से न ले पाए।

नए कानून ने नागरिकों को “सेना द्वारा उपयोग के लिए आरक्षित” बंदूके खरीदने से रोक दिया और उन्हें सार्वजनिक स्थानों के भीतर ले जाने से भी रोका। वहां बड़े और भारी हथियार खरीदने की छूट सिर्फ पुलिस और military के पास है, जैसे की semi-automatic rifles। वहां सबसे बढ़ा प्रतिबंध ये है की, पूरे देश में केवल एक ही दुकान है जहां मेक्सिको के लोग बंदूक खरीदने के लिए जा सकते हैं, और यह Mexico City में एक भारी सुरक्षा वाले बेस पर स्थित है।

देखा जाए तो आज Mexico के लोगो के पास बन्दुक रखने का अधिकार तो है, पर इन्हें काफी तरह की restrictions का पालन करना पड़ता है। और कोई अपराध करने पर या इन हथियारों का कुछ गलत इस्तेमाल करने पर कड़ी सजा बुगतनी पड़ती है।

law for guns in Guatemala

नंबर 2 : Guatemala (ग्वाटेमाला)

ठीक Mexico की तरह ही Guatemala ने भी काफी सारे प्रतिबंधों के साथ अपने नागरिकों को बन्दुक रखने की इजाज़त दे रखी है। हथियारों को रखने का अधिकार वर्तमान संविधान के Article 38 द्वारा नियंत्रित और मान्यता प्राप्त है , जिसे 1985 में स्थापित किया गया था। अपने personal इस्तेमाल के लिए बन्दुक रखना प्रतिबंधित नही है, मगर उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर ले जाने की मनाही है।

यहाँ के नागरिक fully automatic हथियार अपने पास नहीं रख सकते, मगर सही permit के साथ वह semi-automatic और short guns ख़रीद सकते है। हालांकि वह भी हासिल करना काफी ज्यादा कठिन होता है। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए कोई हथियार लेना चाहता है, तो उसे सरकार से इसकी permission लेनी पड़ती है, और काफी तरह के pemits हासिल करने पड़ते है।

सही permit और license के लिए यह भी प्रमाण होना जरूरी है कि, आवेदक का एक साफ पुलिस record है, वह मानसिक बीमारी से पीड़ित नहीं है और उसने सेना या पुलिस की नौकरी खुद से नहीं छोड़ी है। हालाँकि इतने प्रतिबंध के बावज़ूद वहा हथियार भारी संख्या में उपलब्ध है, और ये देश per capita के हिसाब से बन्दुक रखने में पूरे Latin America महाद्वीप में सबसे आगे है।

बंदूक hindikhoji

नंबर 3 : America (अमेरिका)

पूरी दुनिया मे किसी देश के नागरिकों द्वारा खरीदे गए बंदूकों में से लगभग आधे से ज्यादा सिर्फ अमेरिकियों के पास है। यहा लोगो द्वारा भारी संख्या में बंदूक खरीदे जाते है। Per capita के हिसाब से भी पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा बंदूक अमेरिका के पास ही है।

हालाँकि Mexico और Guatemala दोनों के पास हथियार रखने का संवैधानिक अधिकार है, फिर भी America अपनी खुद की एक लीग में है, क्योंकि यह एकमात्र ऐसा देश है, जिसके संविधान में बंदूक के स्वामित्व पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

इसका फायदा वहा के लोगो ने भी खूब उठाया है, और अपने पास बंदूक रखने में कोई संकोच नही किया है। इसके कारण वहा काफी अपराध भी होते है, जिनमे लोग अपने इन हथियारों का गलत फायदा उठाते है। जिसके बाद पकड़े जाने पर उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा भी होती है।

United States के second Amendment लॉ ने दुनिया भर के अन्य देशों को अपने नागरिकों को बंदूक रखने और चलाने का अधिकार प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। जिसमें Bolivia, Costa Rica, Colombia, Mexico, Guatemala, Liberia, Honduras and Nicaragua जैसे देश शामिल थे। बाद में अमेरिका, मेक्सिको और ग्वाटेमाला को छोड़कर बाकी सभी देशों ने हथियारों को रखने के संवैधानिक अधिकारों को रद्द कर दिया।

आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस articleको अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।

Also read –

5 अविष्कार जिन्होंने दुनिया बदल दी


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *