About Us

नमस्ते !

आप सभी का स्वागत है “hindikhoji.com” में। यह एक हिंदी ब्लॉग है, जिसका उद्देश्य है कि, यह हमारे आस-पास घटने वाली रोचक और जरूरी चीज़ों को आप सभी तक लाए और आपको उन सब के बारे में अच्छे से समझाए। साथ ही यहा आपको टेक्नोलॉजी से जुड़े अदभुत बाते पता चलेगी, जो शायद ही अबतक आपको मालूम हो। और शायद जिसे जानने में आप सब की काफी रूचि हो।

पूरी दुनिया में ऐसी काफी रोचक चीज़े मौजूद है, जिनके बारे में आज काफी लोगों को मालूम नही होता। आज कई लोगों की दिलचप्सी होती है कि वह नए-नए चीज़ों के बारे में जानते रहे और कुछ ना कुछ नया हमेशा सीखते रहे। मगर अक्सर ऐसा देखा गया है कि काफी लोगों को अंग्रेजी भाषा के कारण कुछ नया सीखने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। सीखने की चाह होने के बावजूद भी कई लोग काफी रोचक जानकारियों से वंचित रह जाते है। और तो और कई बार किसी-किसी article में अंग्रेजी भाषा को इतना ज्यादा घुमा-फिरा कर लिखा जाता है, की अंग्रेजी जानने वाले भी कभी-कभार उलझन में पड़ जाते है, और किसी महत्वपूर्ण जानकारी को अच्छी तरह समझ नहीं पाते।

यही से हमारे मन मे इस ब्लॉग “hindikhoji” को बनाने का विचार आया, ताकि हम यहा अपने users के साथ कई तरह की जानकारी सांझा कर सके, वह भी उनकी अपनी भाषा हिंदी में। यहा हमारी कोशिश यह होती है कि हम तरह-तरह की रोचक बातें और टेक्नोलॉजी से जुड़ा तरह-तरह का ज्ञान सभी को एकदम सरल शब्दों में समझा सके। ताकि लोग रोज कुछ नया सीख सके वह भी अपनी भाषा में और बिना किसी परेशानी के।

hindikhoji-about-us

हमारा background टेक्निकल था, और साथ ही हमें नए-नए रोचक जानकारियां पढ़ने का भी काफी ज्यादा शौक था। मगर आप माने या ना माने, लेकिन आज भी काफी ऐसी रोचक तथ्य और जानकारियां मौजूद होती है, जो सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध होती है। और कुछ चीज़ों को तो अंग्रेजी के इतने कठिन शब्दों का इस्तेमाल करके लिखा जाता है, जिसे हमारे देश के काफी लोगों के लिए समझना काफी कठिन हो जाता है। इसीलिए हमने सोचा कि हम अब जो भी नई रोचक बातें जानेंगे, उसे हम आगे अपनी सरल भाषा हिंदी में दूसरो तक पहुंचाएंगे, ताकि भाषा के कारण कोई व्यक्ति इन रोचक जानकारियों से वंचित ना रह जाए।

  • हमारे इस ब्लॉग के “Technology” सेक्शन में आपको टेक्नोलॉजी जगत की बड़ी कंपनियों और टेक्नोलॉजी में इस्तेमाल होने वाले चीज़ों के बारे रोचक जानकारियां मिलेगी।
  • साथ ही “Interesting facts” सेक्शन में आपको दुनिया भर की अनोखी चीज़ों और घटनाओं की दिलचप्श और रोचक जानकारियां मिलेगी, जिनके बारे में शायद ही आपको अबतक मालूम हो।
  • हमारे “News” सेक्शन में आपको देश-दुनिया मे घटने वाली महत्वपूर्ण और जरूरी घटनाओं और आयोजनों के बारे में जानकारी मिलेगी।
  • हमारे “Famous Personality” सेक्शन में आपको देश और दुनिया के नामी और लोकप्रिय लोगों की जिंदगी के बारे में जानने को मिलेगा, जो शायद आपको अब तक ना मालूम हो।
  • साथ ही हमारे “Career option” सेक्शन में आपको अलग-अलग फील्ड में अपना करियर कैसे बनाया जाए, उसके बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। 
  • हमारे “Travel” सेक्शन में आपको देश और दुनिया की अद्भुत और सुन्दर पर्यटन स्थलों के बारे में जानने को मिलेगा जहां जाना हर पर्यटक का सपना होता है।
  • हमारे “Tips&Hacks” सेक्शन में आपको अलग-अलग विषयों में काम आने वाली जानकारी, साथ ही अपने problems solve करने के कई तरीके के solutions मिलेंगे, जिनकी मदद से आप अपनी परेशानियों को आसानी से हल कर सकेंगे।
  • साथ ही हमारे “Education” सेक्शन आप पाएंगे अलग-अलग विषयों में मौजूद अलग-अलग chapters की पूरी हिंदी summary, जो किसी विषय की अच्छी जानकरी प्राप्त करने और exam में अच्छे नंबर लाने में कर सकती है आपकी पूरी मदद।

हमारे लिए यह काफी जरूरी है कि हम आप तक सभी जानकारियां बिल्कुल सही और बिल्कुल सरल भाषा मे पहुचाए। इसीलिए “Hindikhoji” में किसी भी आर्टिकल को डालने से पहले हम उनके बारे में अच्छी तरह से research करते है, फिर जाकर उसे एक सरल format में तैयार किया जाता है, ताकि किसी को इसे समझने में परेशानी ना हो, और उन्हें कही दूसरी जगह ना जाना पड़े। साथ ही समय-समय पर हम आर्टिकल्स को update भी करते रहते है, ताकि किसी को गलत या पुरानी जानकारी ना मिले। किसी आर्टिकल को पढ़ने के बाद अगर आपको कुछ समझने में परेशानी हो, तो आप अपने सवाल हमसे Comment सेक्शन में भी पूछ सकते है, और हम आपकी मदद करने के लिए हमेशा मौजूद होंगे।

हम दो लोगों ने मिलकर इस website को शुरू किया है, ताकि लोगों तक महत्वपूर्ण और रोचक जानकारियों को पहुँचा सके। हम दोनों ने कंप्यूटर साइंस लेकर पढ़ाई की है, और हमारा शुरू से ही रोचक जानकारियों के बारे में पढ़ने का शौक काफी ज्यादा था। और अब हमारा उद्देश्य इन्ही जानकारियों को बाकी लोगों तक उनकी ही सरल भाषा मे पहुचने का है। हमारे इस ब्लॉग को और आकर्षक बनाने के लिए हम अच्छे चित्रों का इस्तेमाल करते है, जिन्हें हम “pixabay” नामक वेबसाइट से लेते है। हमारी कुछ और जानकारी –

स्थापनाApril 2021
टीम मेंबर2
देश भारत

हम सभी भारत सरकार की “Digital India” मुहिम को support करते है, और हम यह चाहते है कि देश के हर नागरिक को internet पर उनकी अपनी भाषा हिंदी में अच्छी से अच्छी जानकारियां उपलब्ध हो। ताकि उनके ज्ञान में भाषा के कारण कोई कमी ना आ सके।

आप सभी का धन्यवाद।