halloween-amazing-facts-hindi

Halloween के 20 रोचक, अजीब, अनसुने तथ्य | 20 cool facts about halloween in hindi

पोस्ट को share करें-

हेलोवीन का इतिहास व कहानी, हेलोवीन क्या होता है, Interesting halloween facts in hindi, हेलोवीन क्या है, halloween facts, [halloween facts for kids, halloween facts scary], हेलोवीन क्यों मनाया जाता है, halloween facts and history, halloween facts and trivia, हालोवीन का क्या अर्थ है, halloween facts and myths in hindi.

आज हैलोवीन के पर्व को दुनिया भर में लाखो लोगो द्वारा मनाया जाता है। इस दिन उत्साहित लोग अलग-अलग वेशभूषा में तैयार होते हैं, बहुत सारी कैंडी खाते हैं, और साथ ही अपने घरों को हर तरह के डरावने सामानों से भी सजाते हैं। लेकिन क्या आपको इस अद्भुत उत्सव की हर एक रोचक बात? जैसे की यह उत्सव है सबसे अधिक मनाई जाने वाली अमेरिकी छुट्टियों में से एक, इसमें जानवरों को भी किया जाता है शामिल, और भी बहुत कुछ। 

हेलोवीन के दुसरे नाम Hallowe’en, All Hallowe’en, All Hallows’ Eve, All Saints’ Eve
किनके द्वारा मनाया जाता है पश्चिमी ईसाई और साथ ही दुनिया भर के कई गैर-ईसाई
हेलोवीन के समारोहट्रिक या ट्रीट, कॉस्ट्यूम पार्टियां, जैक-ओ-लालटेन बनाना, अलाव जलाना, इत्यादि। 
कब मनाया जाता है (तारीख) 31th अक्टूबर  

अगर नही, तो आइये आज हम जानते है halloween के इस असाधारण उत्सव से जुड़े कुछ अनोखे और दिलचस्प तथ्य, जिनके बारे में सायद ही आपको मालूम हो।

Table of Contents

01-05 : Interesting facts about halloween in hindi 

1 : दो हज़ार सालों से भी अधिक पुरानी है यह प्रथा  

Halloween के उत्सव को ईसाई धर्म से भी पुराना माना जाता है। और यह सब एक पूर्व-ईसाई सेल्टिक त्योहार के रूप में शुरू हुआ था, जिसे “Samhain” कहा जाता था, जिसका अर्थ होता है “गर्मियों का अंत”। इस पर्व को लोगो द्वारा हमेशा नवंबर के शुरुवात में मनाया जाता रहा है, जो की पतझड़ के आखरी दिन को भी दर्शाता है। साथ ही इसे आत्माओ से पार पाने के लिए भी मनाया जाता है, क्युकी ऐसा माना जाता रहा है की, साल के इस समय जीवित और आत्मा की दुनिया के बीच का पर्दा सबसे पतला होता है। 

2 : ट्रिक-या-ट्रीट प्रथा भी है मध्ययुगीन काल से मौजूद 

उस समय, इस trick or treat प्रथा को स्कॉटलैंड और आयरलैंड में “guising” के रूप में जाना जाता था। इसमें युवा लोग भुतिया वेशभूषा में सजते थे और घर-घर जाकर गाना गाने, कवित सुनाने या अन्य कोई prank के बदले भोजन या पैसे की तलाश करते थे। हालाँकि, आज यह परंपरा बच्चों में ज्यादा लोकप्रिय बन गया है, जिसमे वे घर-घर जाकर कैंडी की मांग करते है। 

3 : अप्रवासियों ने बनाया इस छुट्टी को ज्यादा लोकप्रिय 

जब सन 1840 के दशक में आयरिश लोग आलू के अकाल के कारण अपने देश से भाग गए, तो वे अपनी halloween परंपराओं को भी अपने साथ ले गए। और हर जगह यह परंपरा तब तक फैली जब तक कि शरारती halloween pranks यानि की शरारतें 1920 के दशक में सर्वकालिक उच्च स्तर पर नहीं पहुंच गईं। 

कुछ लोगों का यह भी मानना है कि, इस दिन होने वाले अत्यधिक शरारतों को नियंत्रित करने के तरीके के रूप में 1930 के दशक में समुदाय-आधारित trick or treat को लोकप्रिय किया गया। ताकि लोगों को ज्यादा pranks का सामना ना करना पड़े। 

4 : ट्रिक-या-ट्रीट प्रथा को कर दिया गया था बंद 

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मीठे सामान की कमी के कारण, trick or treat की इस परंपरा को भी बंद कर दिया गया था, क्युकी कैंडी बनाने में काफी ज्यादा चीनी का इस्तेमाल होता था। हालाँकि युद्ध के बाद जब चीनी के राशनिंग को ख़त्म किया गया, तब कैंडी कंपनियों ने इसको भुनाने के लिए काफी ज्यादा विज्ञापन अभियान शुरू कर दिया।

और उन सभी का यही मकसद था की इस trick or treat के अनुष्ठान के माध्यम से बच्चो को और ज्यादा उत्साहित किया जा सके, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा कैंडी का उत्पादन करने अपने नुकसान से उभर सके।   

5 : आयरिश “जैक-ओ-लालटेन” भी लाए थे साथ 

पुरानी मान्यता के अनुसार “Stingy Jack” नाम के एक आयरिश व्यक्ति ने शैतान को धोखा दिया था और इसलिए उसे स्वर्ग या नरक कही भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसीलिए उसने अपना पूरा जीवन एक लालटेन लेकर जिसे की Jack of the Lantern भी कहा जाता है, पृथ्वी पर घूमते हुए बिता दिया। और आज इसे halloween के एक शानदार सजावट के तौर पे इस्तेमाल किया जाता है, जिसे की एक pumpkin को काटकर बनाया जाता है।  

06-10 : Interesting information about halloween in hindi

6 : शलजम, आलू और चुकंदर का भी होता है इस्तेमाल 

जैसा की हमने जाना की “जैक-ओ-लालटेन” की उत्पत्ति आयरलैंड में हुई थी। और इसे वहां लोगों द्वारा शलजम, आलू और चुकंदर का इस्तेमाल करके बनाया जाता था। मगर एक बार जब halloween अमेरिका में लोकप्रिय हो गया, तो लोग ने यहाँ इन सब चीजों की बजाय लालटेन को बनाने के लिए कद्दू का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया। 

7 : आयरलैंड में होता था पारंपरिक हैलोवीन ब्रेड का इस्तेमाल 

इस bread को “barmbrack” या सिर्फ “brack” भी कहा जाता है। और इसमें मीठे पाव में आमतौर पर गहरे और सुनहरे किशमिश होते हैं, साथ ही एक छोटा छिपा हुआ खिलौना या अंगूठी भी होती है। और ऐसा मन जाता है की जो भी व्यक्ति को यह सामान मिलेगा वह आने वाले वर्ष में अच्छे भाग्य का मालिक होगा। 

8 :  इसमें अधिकांश अमेरिकी करते है काफी खर्च 

जब बात होती है, halloween के उत्सव को मनाने की तब लोग इसमें अपना काफी पैसा खर्च करते है, जिसमे सबसे आगे अमेरिकी लोग होते है। और इस पैसा का सबसे बड़ा हिस्सा कैंडी की ओर जाता है, जो की खर्च का लगभग 95 प्रतिशत होता है। इनके अलावा एक अच्छी-खाशी रकम का इस्तेमाल सजावट और वेशभूषा के लिए भी की जाती है, ताकि बाकि लोगों को आकर्षित किया जा सके।  

9 : बन चूका है दूसरा सबसे बड़ा व्यावसायिक अवकाश

अगर देखा जाये तो अब halloween अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा व्यावसायिक अवकाश बन चूका है, और यह अब केवल क्रिसमस से ही पीछे है। अमेरिका के “नेशनल रिटेल फेडरेशन” के अनुसार, उपभोक्ताओं ने साल 2019 में हैलोवीन पर लगभग 9 बिलियन डॉलर खर्च किए।

हालाँकि एक साल बाद COVID-19 महामारी के कारण 2020 में यह खर्च थोड़ा कम हुआ, लेकिन फिर भी अमेरिकियों ने कुल मिलाकर इस साल भी $8 बिलियन से अधिक खर्च कर दिए।

10 : इसमें होती है पति की तलाश 

18 वीं शताब्दी के दौरान, एकल महिलाओं ने ऐसे halloween परंपराओं को तैयार किया था, जो की उन्हें एक रोमांटिक साथी खोजने में मदद करने वाली थीं। इस परंपरा के अनुसार, महिलाएं अपने कंधों पर सेब के छिलके फेंकती हैं, इस उम्मीद में कि जब वे गिरेंगे तब वो छिलके उनके भावी पति के नाम के अक्षर का pattern तैयार करेंगे।

और ऐसा माना जाता है की,  इसमें जितने वाली विजेता की शादी सबसे पहले होगी। इसके अलावा इस प्रथा में लड़कियां किसी एक अंधेरे कमरे में शीशे के सामने एक मोमबत्ती पकड़कर भी खड़े होती थी, और ऐसा मन जाता था की उस शीशे में उन्हें अपने भावी पति की शक्ल दिखेगी। 

halloween-facts-hindi

11-15 : Halloween crazy facts in hindi

11 : इलिनोइस में होता है सबसे अधिक कद्दू का उत्पादन 

Halloween में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली कद्दू का सबसे अधिक उत्पादन अमेरिका के राज्य “इलिनोइस” में किया जाता है। और संयुक्त राज्य अमेरिका के कृषि विभाग के अनुसार, इलिनोइस राज्य के लिंकन नामक जगह की भूमि में 15,000 एकड़ से अधिक की जगह सिर्फ कद्दू उगाने के लिए ही समर्पित है। और इलिनोइस के वे खेत आम तौर पर सालाना 500 मिलियन पाउंड से भी अधिक कद्दू उगाते हैं।

12 : सबसे बड़ी हैलोवीन परेड 

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे बड़ी हैलोवीन परेड का आयोजन किया जाता है, जो की हर साल औसतन 2 मिलियन से अधिक दर्शकों को आकर्षित करती है, जिनमे रास्ते में शामिल होने वाले हजारों प्रतिभागी भी हैं। यह आयोजन Greenwich गाँव के एक निवासी और कटपुतलीबाज “Ralph Lee” के दिमाग की उपज के रूप में शुरू हुआ था, जो सिर्फ अपने बच्चों और उनके कुछ दोस्तों के लिए घर-घर घूमना चाहता था।

मगर जब एक स्थानीय थिएटर को इसकी खबर मिली, तो वे लोग भी इसमें शामिल हुए और इस आयोजन को आगे बढ़ाया। और तब से लेकर यह आयोजन और बड़ा, अधिक रचनात्मक और अधिक नाटकीय हो गया है।

13 : ट्रिक और ट्रीट को कर दिया गया बैंड  

कनाडा के Bathurst, नामक शहर ने 16 साल से अधिक उम्र के किशोरों पर halloween के दौरान trick or trick करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। और रिपोर्ट के अनुसार, अगर यहाँ 16 वर्ष से अधिक उम्र के किसी व्यक्ति को halloween के समय trick or treat करते पकड़ा गया, तो उस पर 200 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

और इसके अलावा भी halloween पर 16 साल से कम उम्र के लोगों को भी रात 8 बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। और प्रशासन द्वारा ऐसा रात के अँधेरे में किये जाने वाले गलत कामो को रोकने के मकसद से किया गया है।  

14 : सबसे ज्यादा बिकने वाली हेलोवीन कैंडी 

कैंडी मार्किट के survey के अनुसार halloween पर सबसे ज्यादा बिकने वाली कैंडी “Skittles” है, जिसने की M&M’s, Snickers और Reese’s Cups जैसे लोकप्रिय brands को भी पीछे छोड़ दिया है। और इसका सीधा कारण बच्चो के बिच इसकी बढती लोकप्रियता है।

15 : सबसे ज्यादा बिकने वाली हेलोवीन ड्रेस 

Halloween पर राजकुमारियों और सुपरहीरो की ड्रेस को सबसे लोकप्रिय बच्चों की पोशाक के रूप में दर्जा दिया गया है।और अमेरिका के “नेशनल रिटेल फेडरेशन” के अनुसार, वयस्क अक्सर चुड़ैलों और भूतो के रूप में कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। 

16-20 : Halloween important facts in hindi

16 :  हुई थी मसहुर जादूगर की मौत 

प्रसिद्ध जादूगर, “Harry Houdini” की अपेंडिक्स के फटने के कारण मौत साल 1926 में halloween के दिन ही हुई थी। हालांकि कइयो का यह भी मानना था की उन्हें क्रोधित अध्यात्मवादियों के एक समूह द्वारा जहर दिया गया था। और दूसरों का यह भी मानना है की उनकी मृतु उनके एक छात्र द्वारा पेट में घूंसा मरने के कारण हुई थी, जिस कारण उनका अपेंडिक्स फट गया था।

17 :  सबसे कम पसंदीदा कैंडी   

Candy corn को halloween पर मिलने वाली सबसे कम लोकप्रिय कैंडी में से एक माना जाता है। और यह हमेशा शीर्ष 10 सबसे खराब हेलोवीन कैंडी की सूची में शामिल रहती है। और कई reports के अनुसार ज्यादातर लोग इस कैंडी को पसंद करने से ज्यादा इससे नफरत करते है। और यहाँ तक की लोगों द्वारा candy corn को देश में सबसे खराब हेलोवीन कैंडी के रूप में वोट भी दिया गया, जिससे इसकी मांग और भी ज्यादा कम हो गयी।     

18 : हैलोवीन के डर का नाम 

बहुत से लोग halloween की डरावनी प्रथाओ को अपनाने के साथ इनका आनंद भी लेते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते है, जिन्हें इससे काफी डर लगता है। और halloween के इस डर को “Samhainophobia” कहा जाता है। और reports के अनुसार आज पूरी दुनिया में हजारो-लाखो ऐसे लोग है, जो इस फोबिया का सामना करते है।

19 : हैलोवीन का रंग 

नारंगी रंग को halloween के साथ जुड़ा हुआ माना जाता है, क्योंकि यह एक फसल का रंग है, जैसे की नारंगी कद्दू और पत्तिया। इसके अलावा काले रंग को भी halloween के साथ जोड़ कर देखा जाता है, क्योंकि यह मृत्यु और अंधेरे से जुड़ा हुआ है। लेकिन आजकल, halloween की सजावट में बैंगनी रंग का उपयोग काफी किया जाता है। और यह धीरे-धीरे halloween के रंग के रूप में प्रचलित होता जा रहा है।

20 : पालतू जानवरों की हेलोवीन ड्रेस  

आज लोग जैसे खुद halloween पर अजीबो-गरीब कपडे पहनके घूमना पसंद करते है, ठीक वैसे ही उन्हें इस मौके पर अपने पालतू जानवरों को भी पोशाके पहनाना काफी ज्यादा पसंद है। और आज पालतू जानवरों के लिए सबसे आम हेलोवीन पोशाक एक कद्दू वाली ड्रेस है, जिसे halloween के दिन काफी पालतू जानवरों के ऊपर देखा जा सकता है।  

आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस articleको अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *