covid vaccine certificate for international travel hindikhoji

Cowin vaccine certificate में कैसे जोड़े पासपोर्ट? | Link passport and correction in cowin vaccine certificate in hindi

पोस्ट को share करें-

वैक्सीनप्रमाणपत्रमेंसुधर, New Cowin vaccine certificate, नयावैक्सीनप्रमाणपत्र, वैक्सीनप्रमाणपत्रकैसेडाउनलोडकरे, download  Cowin vaccine certificate.

Cowin vaccine certificate में सुधार,जैसे की आधिकारिक पोर्टल से नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, passport, पिता का नाम, आदि जैसे प्रमाण पत्र में त्रुटियों को सुधारें। हम जानते हैं कि आप सभी यह जरुर जानना चाहते होंगे, कि आप Cowin vaccine certificate में ऑनलाइन सुधार कैसे करवा सकते हैं। और आज हम आपको अपने लेख में इसके बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी प्रदान करने वाले है। और हमें उम्मीद है कि आप सभी हमारे इस लेख को ध्यान से पढ़ेंगे, क्योंकि हमारे लेख में यह बताया गया है कि आप घर बैठे अपने Cowin vaccine certificate को ऑनलाइन ठीक कैसे करवा सकते हैं।

Cowin vaccine certificate में गलतियों को सुधारें

आप अपने प्रमाणपत्र में सभी त्रुटियों को बहुत आसानी से ठीक कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण विवरणों की आवश्यकता होगी। टीकाकरण प्रमाणपत्र के लिए आपको 13 अंकों की beneficiary reference ID की आवश्यकता होगी। आज देश में फैले कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से टीके बनाए गए हैं, जिन्हें हम अपने नजदीकी कोविड सेंटरों पर जाकर लगवा सकते हैं।

यह टीका 01 मई 2021 को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए जारी किया गया है, और पहली खुराक लगाने के बाद आपको तुरंत ही Cowin vaccine certificate भी जारी किया जाता है। यदि आप टीकाकरण करवाना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं, जिसके बाद आप अपना टीकाकरण करवा सकते हैं।

साथ ही आपको बता दें, रिपोर्ट के मुताबिक यह कहा गया है कि कोविड का टीका लगवाने के बाद कोरोना वायरस से पूरी तरह बचा नहीं जा सकता है, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना काफी कम हो जाती है. अब तक पूरे भारत में कुल 90 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं और फिर भी बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन यह टीका लगवा रहे हैं।

Cowin vaccine certificate में कैसे जोड़े अपना passport?

हम अपने Cowin vaccine certificate में बड़े आसानी से अपना passport जोड़ सकते है, और विदेश यात्रा के लिए अपना certificate भी download कर सकते। और ऐसा करने पे हम आसानी से विदेश यात्रा के पात्र बन जाते है।

विदेश यात्रा के लिए Cowin vaccine certificate में passport जोड़ना क्यों है जरुरी?

भारत में आज ज्यादातर लोग अपना vaccine registration अपने आधार कार्ड से करवाते है, और इसी आधार नंबर से हमारा Cowin vaccine certificate भी तैयार होता है। मगर किसी विदेशी यात्रा के लिए, हमारा आधार नंबर से वैक्सीन प्रमाण पत्र की कोई value नही होते, क्युकी हमारा आधार कार्ड देश के बाहर मान्य नही होता। यही कारण है की, अगर हमे विदेश यात्रा करनी है, तो हमे हमारे वैक्सीन प्रमाण पत्र में अपने passport नंबर को जोड़ने की आवश्यकता होती है, और उसका नया certificate download करना होता है।   

वैक्सीन प्रमाण पत्र में पासपोर्ट जोड़ने का तरीका? (Steps to add passport in Cowin vaccine certificate in hindi)

हम कुछ आसान steps की मदद से अपने वैक्सीन प्रमाण पत्र में अपना पासपोर्ट जोड़ सकते है, जो की है- 

STEP 1 : सबसे पहले हमे गूगल पर जाना है, और उसमे “COWIN” लिखके सर्च करना है।

search cowin on google

STEP 2 : सर्च करने के बाद हमे पहले ही लिंक पे click करना है, और वैक्सीन की अधिकारिक वेबसाइट www.cowin.gov.in पर जाना है।

cowin homepage

STEP 3 : क्लिक करने के बाद cowin की साईट खुलेगी, और यहा हमे register/sign in पर क्लिक करना है।

cowin sign in page

STEP 4 : इसके बाद हमे इसमें अपना mobile नंबर डालना है, जिस नंबर से हमारा वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन किया गया था, और फिर get OTP पर click करना है। ऐसा करने पर हमारे नंबर पे एक OTP आएगा, जिसे यहाँ डालकर हमे आगे बढ़ना है।

cowin doses page

STEP 5 : खुलने पर हमे कुछ ऐसा दिखेगा, जहाँ हमारा नाम और अन्य जानकारिया मौजूद होंगी। इसके बाद हमे इसमें अपना passport जोड़ने के लिए “International Travel Certificate” पर क्लिक करना है।

cowin international certificate option

STEP 6 : खुलने पर हमे पेज कुछ ऐसा दिखेगा, जहाँ हमे अपना नाम, जन्म तिथि और अपना पासपोर्ट नंबर डालना है। यह सब डालने के बाद हमे, निचे दिए गए box पे क्लिक करना है, और फिर “Submit Request” पर click करना है।

cowin international certificate number requested

STEP 7 : Submit करने पर हमे कुछ ऐसा मेसेज दिखेगा, और हमारे फ़ोन नंबर पे भी इसका message जाएगा।

cowin international certificate dowload after geting number

STEP 8 : Process के पूरा हो जाने के बाद, हमारे फ़ोन पे process पूरा होने का एक message भेजा जायेगा, जिसके बाद हमे दोबारा sign in करके “International travel certificate” पे click करना है, और यहाँ से हम अपना passport नंबर से तैयार हुआ नया वैक्सीन प्रमाण पत्र download कर सकते है।

Cowin Vaccine Certificate में कैसे करे सुधार? (Cowin Vaccine Certificate Correction in CoWin in hindi)

तो आइये अब हम जानते है, Cowin Vaccine Certificate में सुधार करने के कुछ आसान steps, जो की है –

STEP 1 : अपने वैक्सीन प्रमाण पत्र में सुधार करने के लिए, हमे फिर से cowin की website पर sign in कर लेना है।

cowin raising an issue

STEP 2 : इसके बाद हमे ऊपर दिए गए “Raise an issue” पे click करना है।

choosing what's issue on cowin

STEP 3 : इसके खुलने के बाद हमे name/age/gender वाले पहले option पर click करना है।

field for changin your details

STEP 4 : इसके खुलने के बाद हमे पेज कुछ ऐसा दुखेगा जहाँ हमे जो भी बदलना है,उसके आगे दिए “Change” button पर click करके सुधारना है और इसके बाद निचे दिए “continue” पर click करना है। यह याद रखे की सुधार तुरंत नही हो जाता, इसमें 24 घंटे तक का समय लग सकता है।

आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस articleको अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।

Also read –

मधुमेह नियंत्रित करने के 7 अद्भुत खाद्य प्रदार्थ


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *