Bad habits for kidney

8 आदतें जो पंहुचा सकती है किडनी को नुकसान? | 8 habits which cause kidney failure in hindi

पोस्ट को share करें-

कैसे रखे किडनी को स्वस्थ, Kidney health care, किडनी के लिए घातक तत्व, kidney health, गुर्दे से संबंधित समस्याएं,  गुर्दे के लिए फायदेमंद खाने, kidney healthy food.

Kidney हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यह शरीर में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Kidney हमारे शरीर में हर वक़्त सक्रिय और अपने कामों में लगे रहते है, जिनमे रक्त को फिल्टर करता है, अपशिष्ट को हटाता है, शरीर के द्रव संतुलन को नियंत्रित करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को नियंत्रित रखता जैसे महत्वपूर्ण काम शामिल है। 

दिलचस्प बात यह है कि, हमारे शरीर का खून दिन में 40 बार हमारी kidney से होकर गुजरता है। और इसलिए यह काफी जरुरी हो जाता है की, हम अपने kidney की सही से देखभाल करें और इसके लिए सभी तरह के स्वस्थ विकल्प चुनकर हम इन्हें सुरक्षित रखे।

मगर क्या आपको मालूम है, की रोज-मर्रा की जिंदगी में हमारी ऐसी कुछ आदतें है, जो बिलकुल चुपचाप और धीरे-धीरे हमारी kidney को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा रही हैं। अगर नही, तो आइये आज हम जानते उन्ही सब आदतों के बारे में, जो कर सकती है हमारी kidney का काफी ज्यादा नुकसान।

किडनी की समस्या के लक्षण क्या हैं? (symptoms of kidney problems)

गुर्दे की बीमारी के कई तरह के लक्षण होते हैं, जिनमे से कुछ है-

  • सूखी और खुजली वाली त्वचा का होना। 
  • कई बार पेशाब करने की आवश्यकता महसूस होना।
  •  पेशाब झागदार होना।
  •  मूत्र में खून का दिखना।
  • सोने में परेशानी होना।
  • आंखों के आसपास लगातार सूजन का अनुभव होना।
  • अधिक थकान होना।     इत्यादि। 

आदतें जो पंहुचा सकती है Kidney को नुकसान (Habits bad for kidney)

  1. अतिरिक्त नमक लेना –  जिन खाद्य पदार्थों में नमक या सोडियम अधिक होता है, वे न केवल रक्तचाप के स्तर को बढ़ाते हैं, बल्कि आपके kidney को भी प्रभावित करते हैं। इसीलिए आप इसके बजाय अन्य जड़ी बूटियों और मसालों का उपयोग कर सकते हैं, जो आपके पकवान के स्वाद को बढ़ा सके।
  1. पर्याप्त पानी ना पीना –  Hydrated रहने से आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में काफी मदद मिलती है, और साथ ही, यह गुर्दे की पथरी से बचने में भी मदद करता है। इसीलिए हमे यह सुनिश्चित करना चाहिए की, kidney की बीमारियों से दूर रहने के लिए हम दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी का सेवन करें।
  1. अतिरिक्त चीनी का इस्तेमाल – चीनी खुद ही एक काफी जानलेवा चीज़ बन सकती है, और इसका भोजन में बहुत अधिक उपयोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, आदि जैसी बीमारियों का कारण बन सकती है। और साथ ही यह हमारे गुर्दे के कार्य को भी काफी ज्यादा प्रभावित कर सकती है।
  1. दर्द निवारक दवाओं का उपयोग – दर्द निवारक दवाए यानी की nonsteroidal anti-inflammatory drugs (NSAIDs) आपको दर्द से राहत दिलाने में मदद करती हैं, लेकिन इनका अधिक उपयोग आपके kidney को भी काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसीलिए हमे हमेशा दर्द निवारक दवाओं का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
  1. नींद की कमी – नींद आपके शरीर को फिर से जीवंत करने में काफी मदद करती है। नींद आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है। और एक रिपोर्ट के अनुसार, kidney के कार्य को सोने और जागने के चक्र द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जो की हमारे किडनी के कार्यभार को 24 घंटे में समन्वयित करने में मदद करता है।
  1. शराब – हमे शराब से दूर रहना चाहिए, क्योंकि ज्यादा शराब पीने से हमे kidney से जुडी काफी बीमारियां भी हो सकती हैं, जो सागे चलकर हमारे kidney failure का कारण भी बन सकती है।
  1. धूम्रपान – धूम्रपान हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है, और एक रिपोर्ट के अनुसार, नियमित धूम्रपान करने वालों के मूत्र में प्रोटीन हो सकता है, जो कि गुर्दे की क्षति का एक संकेत है।
  1. प्रसंस्कृत/तैयार खाद्य पदार्थ – क्या आप जानते हैं कि पहले से तैयार प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ sodium और phosphorus में काफी उच्च होते हैं। तो अगर आपको किडनी की समस्या है, तो आपको इस तरह के खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: इस लेख की सामग्री का उद्देश्य किसी बीमारी के लिए चिकित्सकीय सलाह या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए अपने डॉक्टर/अस्पताल या विशेषज्ञ से सलाह लें।

FAQ (Frequently Asked Questions)

Q. किडनी का मुख्य कार्य क्या होता है?

A. किडनी का मुख्य काम खून से विषाक्त पदार्थों को साफ करना और कचरे को मूत्र में बदलना होता है।

Q. किडनी का वजन कितना होता है?

A. प्रत्येक गुर्दे का वजन लगभग 160 ग्राम होता है, और यह प्रतिदिन लगभग डेढ़ लीटर मूत्र तैयार करती है। और दोनों किडनी मिलकर हर 24 घंटे में लगभग 200 लीटर तरल पदार्थ को फिल्टर करती हैं।

Q. क्या किडनी फेल होना दर्दनाक होता है?

A. किडनी फेल होने से हमे कोई दर्द महसूस नहीं होता है। हालांकि, गुर्दे की विफलता शरीर के अन्य विभिन्न हिस्सों में दर्द और परेशानी का कारण बन सकती हैं।

Q. क्या हम किडनी के बिना भी रह सकते हैं?

A. नही, क्योंकि हमारे गुर्दे बहुत महत्वपूर्ण होते है, तो हम उनके बिना नहीं जी सकते। हालाँकि दो की जगह केवल एक काम करने वाली किडनी के साथ हम पूरी तरह से एक स्वस्थ जीवन जी सकते है।

Q. क्या किडनी खुद को ठीक कर सकती है?

A. लंबे समय से चली आ रही मान्यताओं के विपरीत, एक नए अध्ययन से यह पता चलता है कि गुर्दे में खुद को ठीक करने की क्षमता होती है।

आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस article को अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।

Also read –

मधुमेह नियंत्रित करने के 7 अद्भुत खाद्य प्रदार्थ


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *