HTML के 50 इंटरव्यू प्रश्न और उत्तर | 50 important HTML interview, viva questions in hindi
HTML के प्रश्न और उत्तर, HTML interview questions and answers in hindi, [HTML mcq, viva questions], BCA के notes, computer notes, HTML notes, कंप्यूटर notes, HTML question pdf, HTML के mcq, HTML के नए प्रश्न, html for fresher, HTML for experienced, btech computer notes in hindi, HTML 5 questions in hindi.
क्या आप भी एक Html web developer बनना चाहते है, और इसके लिए इंटरव्यू की तैयारियों में लगे हुए है? या फिर आप एक student है, जो अपने html के concept को काफी मजबूत करना चाहते है, और इसमें और अच्छा बनना चाहते है?
इन दोनों में से आप भी कोई भी क्यों ना हो,आज आप बिल्कल सही जगह पे आए है, जहाँ हम html से समन्धित कुछ ऐसे topics के बारे में जानने वाले है, जो अमूमन interview या किसी viva में पूछे जाते आए है।
यहां, हर एक interview के साथ ही बड़ी कंपनियों में भी पूछे जाने वाले वास्तविक प्रश्न मिलेंगे, जो आपकी तैयारियों को और भी ज्यादा मजबूत करेंगे। और साथ ही यहाँ हर एक प्रश्न के साथ उसके उत्तर भी दिए गए है, ताकि तैयारी के समय की बचत हो सके।
यह आर्टिकल आपको अपने html के कौशल को और ज्यादा साफ़ करने और अपना आत्मविश्वास वापस पाने और किसी नौकरी के लिए तैयार होने में काफी मदद करेगी। साथ ही यह उन छात्रों की भी काफी ज्यादा मदद करेगी जो, इस विषय में अपने ज्ञान को और बढ़ाना चाहते है।
तो आइये अब हम जानते है,ऐसे ही प्रश्नों के बारे में जो experts और teacher द्वारा इस विषय में काफी ज्यादा पूछे जाते है –
Table of Contents
Html क्या है? (What is html in hindi)
HTML का मतलब होता है “hypertext markup language”, और यह साल 1993 से जारी web पेजों को विकसित करने के लिए उपयोग की जाने वाली एक standard भाषा के रूप में इस्तेमाल की जाती है।
HTML एक ऐसी भाषा है जिसकी व्याख्या किसी एक browser द्वारा की जाती है, और यह एक ब्राउज़र को बताती है कि किसी html के कोड के अनुसार हमारे कंप्यूटर स्क्रीन पे क्या प्रदर्शित करना है, और उसे कैसे किस तरह से प्रदर्शित करना है।
यदि कोई व्यक्ति वेब डेवलपमेंट डोमेन, जैसे की वेब डिज़ाइनर, या वेब developer के रूप में काम करना चाहता है, तो उनके लिए HTML एक काफी महत्वपूर्ण भाषा है, जिसे उन्हें अच्छे से सिखने की आवश्यकता पड़ती है।
हालाँकि, केवल HTML सीखना एक web developer के लिए पर्याप्त नहीं होता है, क्योंकि HTML केवल डेटा की संरचना को परिभाषित करता वाली एक standard भाषा है, जो एक वेबपेज में किसी एक ब्राउज़र पर प्रस्तुत किया जाता है।
इसे और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए और इसे पूरी तरह से functional बनाने के लिए, हमें इसके साथ CSS और Javascript जैसी भाषओं का उपयोग करने की आवश्यकता होगी।
अभी html का कौन सा version इस्तेमाल किया जा रहा है?
HTML का नवीनतम संस्करण यानि की version “HTML5” है। साथ ही HTML भाषा में दो मुख्य घटक यानि कोई components हैं, जो की है “Tag” और “Attributes”, जिनके इस्तेमाल से किसी एक web पेज को तैयार किया जाता है।
HTML में Tag और Attributes क्या होते हैं?
Tag HTML का एक प्राथमिक component हैं, जो यह परिभाषित करता हैं कि किसी सामग्री यानि की content को web पेज में कैसे structured/ format किया जाएगा, जबकि तत्वों की विशेषताओं को और अच्छे से परिभाषित करने के लिए HTML टैग के साथ-साथ Attributes का उपयोग भी किया जाता है।
उदाहरण के लिए – |
<p align=” center”>Interview questions in hindi </p> |
ऊपर दिए गए उदहारण में, <p> एक टैग है, जिसका मतलब होता है एक paragraph और “align” एक attribute है, जिसका इस्तेमाल करके हम इस paragraph को वेब पेज के center यानि की बीच में सेट कर सकते है।
क्या HTML Tag और Element एक ही चीज़ हैं?
नहीं, HTML elements एक starting tag द्वारा परिभाषित होते हैं, और इसमें कुछ content और एक closing tag मौजूद हो सकता है। उदाहरण के लिए –
<h1> heading 1</h1> एक HTML तत्व है, लेकिन इसमें <h1> एक starting टैग है और </h1> एक closing टैग है।
क्या <!DOCTYPE html> एक HTML टैग होता है?
नहीं, <!DOCTYPE html> declaration एक HTML टैग नहीं है। HTML कई प्रकार के होते हैं, जैसे की –
- HTML 4.01 Strict,
- HTML 4.01 Transitional,
- HTML 4.01 Frameset,
- XHTML 1.0 Strict,
- XHTML 1.0 Transitional,
- XHTML 1.0 Frameset,
- XHTML 1.1 आदि।
इसलिए, <!DOCTYPE html> का प्रयोग किसी web browser को html पेज के प्रकार के बारे में निर्देश देने के लिए किया जाता है।
HTML में Formatting क्या होता है?
HTML में मौजूद content और text के बेहतर रूप और users के लिए बहतर अनुभव को प्राप्त करने के लिए जिस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है, उसे ही formatting कहते है। और इसमें किसी text को बोल्ड, italicized, underlined, आदि करने के लिए विभिन्न tags का उपयोग किया जाता है।
HTML का layout क्या होता है?
Layout उस तरीके को निर्दिष्ट करता है, जिसमें किसी एक वेब पेज को व्यवस्थित यानि की arranged किया जाता है। और content को विशिष्ट तरीके से प्रदर्शित करने के लिए प्रत्येक वेबसाइट का एक अलग layout होता है।

निचे दिए गए HTML5 के अलग-अलग elements हैं, जिनका उपयोग वेब पेज के विभिन्न भागों को परिभाषित करने के लिए किया जाता है-
- <header> : इसका उपयोग किसी document या section के लिए header को परिभाषित करने के लिए किया जाता है।
- <nav> : इसका उपयोग navigation लिंक के लिए एक container को परिभाषित करने के लिए किया जाता है।
- <section> : इसका उपयोग किसी document में एक किसी section को परिभाषित करने के लिए किया जाता है।
- <article> : इसका उपयोग एक independent, self-contained लेख यानि की article को परिभाषित करने के लिए किया जाता है।
- <aside> : इसका उपयोग किसी content से किसी अलग सामग्री को परिभाषित करने के लिए किया जाता है, जैसे की होई sidebar, आदि।
- <footer> : इसका उपयोग किसी document या section के लिए footer को परिभाषित करने के लिए किया जाता है।
HTML में कितने प्रकार के Headings होते हैं?
HTML में कुल छह प्रकार के headings होते हैं जिन्हें <h1> से लेकर <h6> टैग के साथ परिभाषित किया जाता है। और प्रत्येक प्रकार का heading टैग दूसरे से अलग text आकार का होता है। इनमे <h1> सबसे बड़ा हैडिंग टैग होता है, और <h6> सबसे छोटा है। उदाहरण के लिए, यहाँ इस्तेमाल होने वाले सभी अलग-अलग tags है –
<h1>Heading no. 1</h1> <h2>Heading no. 2</h2> <h3>Heading no. 3</h3> <h4>Heading no. 4</h4> <h5>Heading no. 5</h5> <h6>Heading no. 6</h6> |
डेटा को टेबल के रूप में प्रदर्शित करने के लिए किस HTML टैग का उपयोग किया जाता है?
HTML table टैग का उपयोग डेटा को टेबल के रूप (row* column) में प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। यह tag किसी वेब पेज के layout को भी manage करता है, जैसे header सेक्शन, navigation बार, बॉडी content, footer सेक्शन, आदि। टेबल के रूप में किसी डेटा को प्रदर्शित करते समय उपयोग किए जाने वाले tags सूची निचे दी गयी है –
टैग (Tag) | विवरण (Description) |
<table> | यह एक टेबल को परिभाषित करता है। |
<tr> | यह टेबल में मौजूद एक row को परिभाषित करता है। |
<th> | यह टेबल में header cell को परिभाषित करता है। |
<td> | यह टेबल में मौजूद एक cell या डेटा को परिभाषित करता है। |
<colgroup> | यह formatting के लिए टेबल में मौजूद एक या अधिक columns को एक साथ जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। |
<col> | इसका उपयोग <colgroup> के साथ प्रत्येक column के लिए कॉलम के property को specify करने के लिए किया जाता है। |
<tbody> | इसका उपयोग body के contents को एक टेबल में group करने के लिए किया जाता है। |
<thead> | इसका उपयोग किसी टेबल में मौजूद header content को group करने के लिए किया जाता है। |
<tfooter> | इसका उपयोग टेबल में मौजूद footer content को group करने के लिए किया जाता है। |
<caption> | यह एक टेबल के caption को परिभाषित करता है। |
HTML में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग formatting टैग क्या है?
HTML के कुछ अलग-अलग formatting tags निचे दिए गए है –
टैग (Tags) | उपयोग (description) |
<b> | यह text को bold कर देता है। |
<i> | यह text को italic बना देता है। |
<big> | यह text के size को एक यूनिट बढ़ा देता है। |
<small> | यह text के size को एक यूनिट छोटा कर देता है। |
<sub> | यह text को subscript बना देता है। |
<sup> | यह text को superscript बना देता है। |
<strong> | यह किसी text को और important बनाता है। |
<mark> | यह text को highlight करता है। |
<del> | यह text के बिच में एक लाइन दाल देता है। |
HTML में Hyperlink कैसे बनाया जाता है?
HTML में एक hyperlink बनाने के लिए एक anchor टैग का उपयोग किया जाता है, जिसके इस्तेमाल से एक web पेज को दूसरे पेज से लिंक किया जाता है। ये tag निचे दिए गए किसी भी तरीके से प्रकट हो सकते हैं, जो की है –
- Unvisited link (जिन लिंक पर क्लिक ना किया गया हो) – इनके निचे underlined होता है, और ये blue यानि की नीले रंग का होता है।
- Visited link (जिन लिंक पर क्लिक किया गया हो) – इनके निचे underlined होता है, और ये purple यानि की बैंगनी रंग का होता है।
- Active link (जो लिंक सक्रिय यानि की खुले हुए हो) – इनके निचे underlined होता है, और ये red यानि की लाल रंग का होता है।
उदहारण के लिए – |
<a href = “………..”> Link Text </a> |
Target attribute क्या होता है?
किसी hyperlink <a> टैग में ‘target’ attribute का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सकते की, linked document को हम किस तरह से खोलना चाहते है। ‘target’ attribute के अलग-अलग मान होते है, जैसे की –
- _self : यह target attribute का default मान होता है। और इसका इस्तेमाल करने पर document पहले से खुले हुए window या tab में ही खुलता है।
- _blank : यह document को एक नए window या tab में खोलता है।
- _parent : यह document को एक parent frame में खोलता है।
- _top : यह document को एक full-body window में खोलता है।
Image map क्या होता है?
Image map हमे एक ही तस्वीर का उपयोग करके कई अलग-अलग वेब पेजों को एक साथ जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है। और इसे <map> टैग के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से हम images में आकृतियों को परिभाषित कर सकते हैं, जिन्हें हम image mapping का हिस्सा बनाना चाहते हैं।
Style sheet क्या होते है?
एक स्टाइल शीट का उपयोग एक consistent, transportable और अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया style template बनाने के लिए किया जाता है। और हम इन template को कई अलग-अलग वेब पेजों पर जोड़ सकते हैं। साथ ही यह एक markup भाषा में लिखे गए दस्तावेज़ यानि की documents के look और formatting का वर्णन करता है।
हम कितने तरीकों से HTML elements के लिए CSS का उपयोग कर सकते हैं?
ऐसे तीन तरीके होते हैं, जिनसे हम HTML elements के लिए CSS का उपयोग कर सकते हैं, जो की है –
- Inline : इसमें हम HTML के अंदर ही ‘style’ attribute का इस्तेमाल करते है।
- Internal : इसमें हम <head> tag के अंदर <style> tag का इस्तेमाल करते है। और यहाँ elements में style जोड़ने के लिए, हम उन elements के एक विशेष ‘id’ और ‘class’ attributes का इस्तेमाल करते है।
- External : इसमें हम <head> tag के अंदर <link> tag का उपयोग करते है, जिसकी मदद से CSS फाइल को HTML कोड में refer किया जा सके। और इसमें भी elements और style को एक साथ जोड़ने के लिए अलग-अलग ‘id’ और ‘class’ attributes का इस्तेमाल किया जाता है।
क्या हम किसी वेब पेज पर एक से अधिक रंगों का text बना सकते हैं?
हां, बिलकुल, एक वेब पेज पर एक से अधिक रंगों का text बनाने के लिए आप <font color =”color”> </font> का उपयोग किया जाता है। और इसकी मदद से हम texts को अपने मुताबिक अलग-अलग रंग दे सकते है।
Marquee टैग क्या होता है?
वेब पेज में किसी text को एक कोने से दूसरे कोने तक लगातार चलाने यानि की उसके scrolling के लिए, marquee टैग का इस्तेमाल किया जाता है। यह text के अलावा किसी image को भी वेब पेज में स्वचालित रूप से ऊपर, नीचे, बाएँ या दाएँ लगातार scroll करता है।
हम जिस text या image को scroll करवाना चाहते है, उसे हमे बस <marquee> .. </marquee> टैग के अंदर डालना पड़ता है।
Text के एक section को अलग करने के लिए कितने tags का इस्तेमाल किया जा सकता है?
Text को अलग करने के लिए तीन तरह के tags का उपयोग किया जाता है, जो की है-
- <br> – आमतौर पर <br> टैग का इस्तेमाल text की लाइन को अलग करने के लिए किया जाता है। यह current लाइन को तोड़ता है, और text flow को अगली लाइन तक पहुंचा देता है।
- <p> – <p> टैग में text एक नए paragraph के रूप में होता है।
- <blockquote> – इसका उपयोग बड़े quoted सेक्शन को परिभाषित करने के लिए किया जाता है। यदि हमारे पास एक बड़ा quotation है, तो हम उस पूरे text को <blockquote>..</blockquote> टैग के अंदर रख सकते है।
Span tag का क्या इस्तेमाल होता है?
Span टैग के कई सारे इस्तेमाल होते है, जैसे की –
- Text में रंग जोड़ने के लिए।
- Text पर background जोड़ने के लिए।
- किसी भी रंग के text को हाइलाइट करने के लिए।
Span tag का एक उदहारण दे?
Span टैग का उदहारण निचे दिया गया है –
<p> <span style=”color:#ffffff;”> इस पेज में span का इस्तेमाल किया गया है। </span> </p> |
वेब पेज में background image कैसे लगा सकते है?
किसी image को वेब पेज पर एक background बनाने के लिए, हमे </head> टैग के बाद, निचे दिए गए कोड का इस्तेमाल करना परेगा, जो की है –
<body background = “image.gif”> |
ऊपर दिए गए कोड में “image.gif” के जगह उस image फाइल का नाम डालना परेगा, जिसे हम background में सेट करना चाहते है।
HTML 5 में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न नए तरह के elements क्या है?
HTML 5 में अक्सर उपयोग किए जाने वाले 10 नए elements की सूची निचे दी गयी है, जो की है –
Number | Url |
Color | Search |
Date | |
Datetime-local | Time |
Telephone | Range |
क्या HTML5 का इस्तेमाल करने के लिए वेब ब्राउज़र बदलने की कोई आवश्यकता होती है?
नही, आज लगभग सभी browsers के updated version html5 को सपोर्ट करते है, जैसे की –
- Chrome,
- Firefox,
- Opera,
- Safari,
- Internet explorer, आदि।
HTML5 में canvas element क्या होते है?
<canvas> element एक तरह का कंटेनर होता है, जिसका उपयोग javascript जैसे scripting भाषा का इस्तेमाल कर वेब पेज में graphics बनाने के लिए किया जाता नही। साथ ही यह 2D आकृतियों और bitmap images के dynamic और scriptable rendering की अनुमति भी देता है। और अब किसी canvas में paths, boxes, circles, text, और images जोड़ने की कई विधियाँ मौजूद हैं।
उदाहरण के लिए – |
<canvas id=”myCanvas1″ width=”300″ height=”100″ style=”border:2px solid;”> आपका ब्राउज़र canvas tag को सपोर्ट नही करता है </canvas> |
HTML5 में हम metadata को कैसे specify कर सकते है?
Metadata को specify करने के लिए, हम <meta> टैग का उपयोग कर सकते हैं, जो एक void टैग है, यानी इसका कोई closing टैग नहीं होता है। मेटा टैग के साथ उपयोग की जाने वाली कुछ attributes है – name, content, http-equiv, आदि।
उदहारण के लिए – |
<head> <meta charset=”UTF-8″> <meta name=”description” content=”html tutorial”> <meta name=”keywords” content=”HTML, CSS, JavaScript”> <meta name=”author” content=”hindikhoji.com”> <meta name=”viewport” content=”width=device-width, initial-scale=1.0″> </head> |
HTML5 में किस प्रकार के वीडियो formats इस्तेमाल किये जाते है?
HTML5 में तीन प्रकार के वीडियो formats इस्तेमाल किये जा सकते है, जो की है –
- mp4
- WebM
- Ogg
Html में URL को encode क्यों किया जाता है?
एक URL को इसलिए encode किया जाता है, ताकि उनमे मौजूद किसी भी non-ASCII character को ऐसे format में बदला जा सके जिसे की इन्टरनेट में भेजा जा सके। और ऐसा इसलिए किया जाता है, क्युकी इन्टरनेट पर सिर्फ ASCII character सेट का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर किसी URL में ASCII सेट के बाहर का कोई character मौजूद होता है, तो उसे “%” से बदल दिया जाता है, जिसके बाद कई hexadecimal डिजिट भी मौजूद होते है।
क्या HTML5 में audio टैग का इस्तेमाल होता है?
हां, इसका उपयोग किसी वेब पेज पर किसी तरह की ध्वनि या संगीत फ़ाइलों को लगाने के लिए किया जाता है। HTML5 में तीन तरह के ऑडियो फाइल का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो की है-
- mp3
- WAV
- Ogg
वेब पेज में mp3 फाइल लगाने का एक उदहारण दे?
किसी एक वेब पेज में mp3 ऑडियो फाइल को जोड़ने का तरीका है –
<audio controls> <source src=”music.mp3″ type=”audio/mpeg”> आपका ब्राउज़र ऑडियो टैग सपोर्ट नही करता है </audio> |
ऊपर दिए गए music.mp3 फाइल के जगह, हम अपने सिस्टम में मौजूद किसी की ऑडियो फाइल का नाम दाल सकते है।
Button टैग क्या होता है?
बटन टैग का उपयोग HTML 5 में किया जाता है, और इसका उपयोग वेब पेज पर तैयार किसी फॉर्म के भीतर एक click करने योग्य बटन बनाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर “submit” या “reset” बटन को बनाने के लिए किया जाता है।
उदहारण के लिए – |
<button name=”button” type=”button”>Click Here</button> |
Details और Summary टैग का क्या इस्तेमाल है?
Details टैग का उपयोग किसी वेब पेज पर कुछ अतिरिक्त जानकारियां उपलब्ध करवाने के लिए किया जाता है। साथ ही इसे जरुरत के हिसाब से देखा या छिपाया जा सकता है। और summary टैग का उपयोग details टैग के साथ किया जाता है।
उदहारण के लिए – |
<details> <summary>Fun Center</summary> <p>Fun Center is a theme park in New Delhi featuring exciting attractions, fun rides, food corners, award-winning fireworks and seasonal special events.</p> </details> |
HTML के elements को कितने तरीकों से प्रदर्शित किया जा सकता हैं?
किसी HTML के elements को कई सारे तरीकों से प्रदर्शित किया जा सकता हैं, जैसे की –
- Inline : इसके इस्तेमाल से हम किसी block-level element को एक inline element की तरह प्रदर्शित कर सकते है। साथ ही इसमें element के height और width attribute का मान प्रभावित नहीं होता है।
- Block : इसके इस्तेमाल से हम किसी inline element को एक block-level element की तरह प्रदर्शित कर सकते है।
- Inline-block : यह inline के तरह ही होता है, हालाँकि इसमें हम height और width के मान का इस्तेमाल कर elements की formatting कर सकते है।
- Flex : यह container और element को एक flexible structure की तरह प्रदर्शित करता है। और यह flexbox property को follow करता है।
- Inline-flex : यह किसी flex container को एक inline element की तरह प्रदर्शित करता है। जबकि इसके content flexbox properties को follow करते है।
- Grid : यह html के elements को एक grid container की तरह प्रदर्शित करता है।
- None : इस प्रॉपर्टी का इस्तेमाल कर हम html elements को छिपा सकते है। .
Html में Form क्या होता है, और इन्हें कैसे बनाया जाता है?
HTML form का उपयोग उपयोगकर्ता से inputs लेने के लिए किया जाता है। एक HTML form बनाने के लिए एक <form> टैग का इस्तेमाल किया जाता है। Users से input लेने के लिए हम form के अंदर <input> टैग का उपयोग करते हैं, ताकि सभी एकत्रित user डेटा प्रोसेसिंग के लिए सर्वर पर भेजा जा सके। और विभिन्न input के प्रकार हैं – ‘button’, ‘number’, ‘text’, ‘checkbox’, ‘password’, ‘submit’ आदि।
Html form बनाने का एक उदहारण दे?
निचे दिए गए html कोड की मदद से हम एक form तैयार कर सकते है –
उदहारण के लिए – |
<form action=”/submit_data.php”> <label>Enter your full name: </label> <input type=”text” name=”name” /> <label>Enter Mobile number </label> <input type=”number” name=”mobile_no”/> <input type=”submit” value=”Submit”> </form> |
SVG और Canvas element में क्या अंतर है?
SVG | CANVAS |
यह vector पे आधारित होता है, जो की आकृतियों से बना हुआ होता है। | यह raster पे आधारित होता है, जो की pixels से बना हुआ होता है। |
यह बड़े स्तर के लिए बहतर होता है | यह छोटे स्तर के लिए बहतर होता है। |
CSS और scripts की मदद से इसमें बदलाव किये जा सकते है। | इसे सिर्फ scripts की मदद से बदला जा सकता है। |
यह अत्यधिक scalable होते है, जिस कारण इन्हें high quality और high resolution के साथ प्रिंट किया जा सकता है। | यह SVG के मुकाबले काफी कम scalable होते है। |
SVG और Canvas element का एक उदहारण दे?
SVG का एक उदहारण है – |
<!DOCTYPE html> <html> <body> <svg width=”400″ height=”120″> <rect width=”300″ height=”100″ style=”fill:#FFF;stroke-width:2;stroke:#000″ /> </svg> </body> </html> |
आइये अब देखते है Canvas का एक उदहारण –
CANVAS का एक उदहारण है – |
<!DOCTYPE HTML> <html> <head> </head> <body> <canvas width=”300″ height=”100″ style=”border:2px solid;”> </canvas> </body> </html> |
पुराने browsers में SVG का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है?
पुराने browsers में इसका इस्तेमाल करने के लिए, svg के resource को <img> टैग के “src” attribute के जगह “srcset” में define करना होगा, साथ ही “src” में png फाइल के fallback को define करना होगा।
उदहारण के लिए – |
<img src=”circle.png” alt=”circle” srcset=”circle.svg”> |
FAQ (Frequently Asked Questions)
HTML में Void elements क्या होते हैं?
ऐसे HTML elements जिनमें closing टैग नहीं होता हैं, या जिन्हें बंद करने की आवश्यकता नहीं होती है, उन्हें ही void elements कहा जाता हैं। उदाहरण के लिए – <br />, <img />, <hr />, आदि।
किसी ब्राउजर वेब पेज पर copyright का सिंबल कैसे डाल सकते है?
हम (&कॉपी;) का उपयोग करके कॉपीराइट symbol को वेब पेज में दाल सकते है। इसके अलावा हम html फाइल में (©) लिखकर भी इसे प्राप्त कर सकते है।
क्या सभी HTML Tag का closing tag होता है?
नहीं, ऐसे कुछ HTML tags हैं, जिन्हें closing टैग की आवश्यकता नहीं है। उदाहरण के लिए – <image> टैग, <br> टैग, आदि।
list elements को सीधे HTML फ़ाइल में कैसे रख सकते हैं?
हम indents का उपयोग करके list elements को सीधा फाइल में रख सकते हैं।
क्या Hyperlink सिर्फ text में इस्तेमाल किया जा सकता है?
नही, हम hyperlink का इस्तेमाल text और images दोनों में ही कर सकते है। इसके लिए anchor टैग का इस्तेमाल किया जाता है, जो एक पेज से दूसरे पेज को लिंक करने में सहायता प्रदान करता है। और “href” इनमे इस्तेमाल होने वाला सबसे महत्वपूर्ण attribute होता है।
क्या Bullets के रंग को बदला जा सकता है?
Bullets का रंग हमेशा list के पहले text का रंग ही होता है। इसलिए, यदि हम bullet का रंग बदलना चाहते हैं, तो हमे पहले text का रंग उसी हिसाब से बदलना होगा।
Empty elements क्या होते है?
बिना किसी content वाले HTML elements को empty elements कहा जाता है। उदाहरण के लिए – <br>, <hr> आदि।
ASCII का आर्थ क्या होता है?
ASCII का मतलब “American Standard Code for Information Interchange” होता है।
क्या <!DOCTYPE html> नहीं डालने से HTML5 काम करेगा?
नहीं, ऐसा नही करने पर, हमारा ब्राउज़र यह नहीं पहचान पाएगा कि यह एक HTML document है, और जिस कारण HTML 5 टैग ठीक से काम नहीं के सकेंगे।
HTML5 में form validation के लिए नए input types क्या-क्या है?
Form validation के लिए नए input प्रकार – email, URL, number, tel और date हैं।
दो या दो से अधिक rows या columns को एक साथ कैसे जोड़ा जा सकता है?
दो या दो से अधिक rows या columns को एक साथ जोड़ने के लिए, हमे “rowspan” और “colspan” attributes का इस्तेमाल करना होगा।
SVG का अर्थ क्या होता है?
SVG का मतलब “Scalable Vector Graphics” होता है।
आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस articleको अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।
Also read –
JavaScript के 60 इंटरव्यू प्रश्न और उत्तर
Java के 50 इंटरव्यू प्रश्न और उत्तर
SQL के 50 इंटरव्यूप्रश्न और उत्तर