amazon-owner

Amazon का मालिक कौन? | Jeff Bezos biography in Hindi

पोस्ट को share करें-

jeff bezos का जीवन परिचय, जीवनी, निबंद, (jeff Bezos क्या काम करते है), amazon details in Hindi, amazon company क्या है, amazon क्या बेचता है, amazon में नौकरी, new amazon jobs in India.

आज के समय मे ऐसी काफी बड़ी-बड़ी companies हमारे आसपास मौजूद है जो कि हमारे रोज़ाना के जीवन का एक हिस्सा बन चुकी है। Amazon उन्ही में से एक है। तो Amazon के मालिक के बारे में जानने से पहले आइए जानते है पहले कुछ ऐसी बातें जो शायद ही आपको इस company के बारे में मालूम हो।

Amazon क्या है? (What is Amazon in hindi)

Amazon को 5 जुलाई साल 1994 में अमेरिका के washington स्टेट के Bellevue में Jeff Bezos ने शुरु किया था। सुरूवाती दिनों में ये कंपनी online किताबें बेचा करती थी। इसके बाद धीरे-धीरे इस online कंपनी ने बाकी सामान जैसे की softwares, electronics, खिलौने, वीडियो जेम्स , furniture आदि बेचना भी शुरु कर दिया।

ये company online से शुरु होकर धीरे-धीरे retail जगत में भी अपने पैर पसारने लगी और साल 2015 में अमेरिका के सबसे बड़े retailer walmart को पीछे छोड़कर सबसे विश्वास जनक रिटेलर बन गयी।

Online और रीटेल business के अलावा भी अमेज़न ने काफी सारे services की सुरुवात की। amazon के कुछ और बढ़े services हैं-

  • Amazon cloud service
  • Amazon prime video
  • Amazon prime music
  • Amazon Audible

आज amazon कंपनी ने काफी सारे अलग-अलग internet services में काफी बड़ा मुकाम हासिल किया है और वो धीरे-धीरे आम लोगो के जीवन का हिस्सा बनती जा रही है।

प्रकार सार्वजनिक
स्थापित5 जुलाई 1994
संस्थापकजेफ बेजोस
मुख्यालयसिएटल, वाशिंगटन, यू.एस.
व्यापार का क्षेत्रदुनिया भर में

अमेज़न का मुख्य headquarter कहा स्थित है? (Where is the main headquarter of amazon in hindi)

Amazon का मुख्य headquarter अमेरिका के Washington राज्य के Seattle नामक जगह में स्थित है|

अमेज़न का CEO कौन है? (Who is the CEO of Amazon in hindi)

Amazon  के CEO “Andrew R. Jassy” है, और इन्होने यह पद 5 जुलाई साल 2021 से संभाला है | इनसे पहले इस पद पर खुद “Jeff Bezos” ही थे, और उन्होंने उसे मई साल 1996 से संभाला हुआ था |

amazon ceo jeff bezos

Jeff Bezos कौन है? (Who is Jeff Bezos in hindi)

इनका पूरा नाम “Jeffrey Preston Bezos” है। उनका जन्म 12 जनवरी, 1964 में New Mexico के Albuquerque नामक जगह में हुआ था। उनकी माता का नाम “Jacklyn” और पिता का नाम “Ted Jorgensen” है। जब Jeff का जन्म हुआ तो उनकी माँ सिर्फ 17 साल की थी और एक हाई स्कूल student थी और उनके पिता एक bike की दुकान के मालिक थे।

 Jeff के जन्म के चार साल बाद उनकी माँ और उनके पिता का divorce हो गया जिसके बाद उनकी माँ ने एक cuban प्रवासी नागरिक “Miguel Bezos” से साल 1968 में शादी की। Miguel ने शादी के बाद 4 साल के Jeff को adopt कर लिया और उनका उपनाम bezos हो गया। इसके बाद उनका परिवार Houston, texas में चला आया जहा Jeff के पिता Exxon कंपनी में एक इंजीनियर थे।

Jeff ने अपनी स्कूली पढ़ाई Houston औऱ Florida में की और उसके बाद उनका दाख़िला New Jersey के Princeton university में हुआ। साल 1986 में उन्होंने वहां से Electrical इंजीनियरिंग और computer साइंस में graduation पूरा किया।

अपना graduation पूरा करने के बाद उन्होंने साल 1988 से लेकर 1990 तक Fintech telecommunication नामक एक कंपनी में काम किया। इसके बाद jeff ने D. E shaw &Co में साल 1994 तक काम किया। Jeff इस कंपनी में महज 30 साल की उम्र में चौथे सीनियर vice-president बन गए थे।

साल 1993 के अंत में Jeff  ने एक ऑनलाइन किताबों की दुकान खोलने की सोची और  फिर D. E shaw कंपनी छोड़ दी और 5 जुलाई, 1994 में अपने garage में “अमेज़न” कंपनी की सुरुवात की।

Jeff Bezos का परिवार? (Jeff Bezos family in hindi)

साल 1992 में जब  Bezos D. E shaw &Co में काम करते थे तब उनकी मुलाकात एक नॉवेलिस्ट “Mackenzie Tuttle” से हुई जो कि उसी फर्म में रिसर्च associate का काम करती थी और एक साल बाद उन दोनो ने शादी कर ली। इसके बाद साल 1994 ये दोनों Seattle, वाशिंगटन चले गए जहाँ Bezos ने अमेज़न कंपनी की सुरुवात की।

Bezos और Mackenzie जो कि अब उनकी ex-wife है इन दोनो के चार बच्चे है। जिनमे तीन बेटे और एक बेटी जिसको की उन दोनो ने चीन से गोद लिया था।

काफी सालों तक अलग रहने के बाद जनवरी साल 2019 में Bezos और Mackenzie ने ट्विटर पे ऐलान किया कि अब वो divorce ले रहे है और आखिरकार 4 अप्रैल 2019 में उन दोनो का divorce हो गया।

Divorce के बाद इन दोनों के पास जो Amazon कंपनी के शेयर थे उसका 75% Jeff ने रखा और बाकी 25% Mackenzie को मिला।

Jeff Bezos कितना कमाते है? (Jeff Bezos net worth in hindi)

Jeff ने हमेशा से ही अपने बिज़नेस को कैसे और आगे बढ़ाया जाए सिर्फ इससे के बारे में सोचा। उन्होंने अपने मेहनत और अच्छी strategies के बदौलत अपना हर सपना पूरा किया और अपनी कंपनी को कामयाबी की बुलंदियों पे पहुँचा दिया। आज उनकी कंपनी Amazon आम लोगो के जीवन का एक हिस्सा बन चुकी है। Bezos के इन्ही कामों के बदौलत वो साल 1997 में एक millionaire बन गए।

सफलता मिलने के बाद भी वो रुके नही और धीरे-धीरे market को समझने लगे और उसके अनुसार अपनी नई-नई strategies हो अपने बिज़नेस में आज़माने लगें। उन्होंने अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाते  हुए और कई छेत्रों में अपने कदम रखे।

साल 1999 में Bezos पहली बार Forbes magazine के world’s billionaires के लिस्ट में शामिल हुए औऱ वहाँ उनकी वर्थ $10.1 billion बताई गई।

समय-समय पे इनकी कमाई का ग्राफ़ ऊपर-नीचे होता रहा मगर उन्होंने कभी अपनी नई स्ट्रेटजीस को अपनाना नही छोड़ा और उसी की बदौलत आज उनकी कंपनी कामयाबी के इस मुकाम पर कायम है।

आज Jeff Bezos की नेट वर्थ $180 billion से भी ज्यादा है और वह लगातार अपने नए बिज़नेस ideas को लेकर आगे बढते जा रहे है।

Jeff Bezos एक दिन में कितना कमाते है? (How much does Jeff Bezos make in a day)

Jeff की कमाई लगातार बढती जा रही है जैसे-जैसे उनकी कंपनी कामयाबी की बुलंदियों को छू रही है। आज लोगो के दिमाग मे पहला नाम “अमेज़न” का ही आता है अगर वो कुछ ऑनलाइन खरीदने का सोचते है और आप इससे ये समझ सकते है कि अमेज़न ने आज किस मुकाम की कामयाबी हासिल की है।

 कंपनी की कामयाबी के साथ Bezos भी लगातार अपनी कमाई के ग्राफ़ को ऊपर ले के जा रहे है। अगर आज हम Jeff की कमाई का हिसाब लगाए तो उनकी हर दिन की कमाई $320 million से भी ज्यादा है।

Jeff Bezos के social मीडिया accounts (Jeff Bezos social media accounts)

Jeff Bezos का twitter एकाउंट – Jeff Bezos (@JeffBezos)

Jeff Bezos का instagram एकाउंट – Jeff Bezos (@jeffbezos)

FAQ (Frequently asked questions)

Q. Amazon ने सबसे पहले क्या बेचा था?

A. अपने शुरुवाती दिनों में amazon सिर्फ किताबे बेचा करती थी |

Q. क्या amazon में सब कुछ मिलता है?

A. हां, हम आज यह बिलकुल कह सकते है की, आज amazon में हमारी जरुरत की लगभग हर चीज़ मिलती है|

Q. Amazon का मालिक कौन है?

A. Amazon कंपनी को Jeff Bezos ने शुरु किया था, अर्थात वह इसके मालिक है |

Q. Amazon किस देश की कंपनी है?

A. Amazon अमेरिका की एक कंपनी है |

Q. Amazon के नए CEO कौन है?

A. Amazon के नए CEO “Andrew R. Jassy” है |

आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस article को अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।

Also read –

Microsoft का मालिक कौन है?


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *