samsung-new-laptop

Samsung ने release किया Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360: जाने कीमत।

पोस्ट को share करें-

Samsung ने बुधवार को अपने Galaxy lineup के कुछ नए laptop launch किए। इस lineup में Samsung ने चार लैपटॉप Galaxy Book, Galaxy Book Odyssey, Galaxy Book Pro, Galaxy Book Pro 360 launch किए है। लैपटॉप के पहले दो मॉडल 15.6 इंच स्क्रीन साइज में आएंगे और बाकी Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360 के दो स्क्रीन variant 13.3 और 15.6 इंच में उपलब्ध होंगे। Galaxy Book Odyssey इस lineup का top-end model है जो intel i5/i7 के 11th generation processor के साथ और इसमें NVIDIA का RTX 3050/3050Ti GPU लगा हुआ है।

samsung galaxy book

Galaxy Book की Specification और Pricing

यह इस series का base model है जो कि तीन अलग processor, intel 11th Gen Core i3/i5/i7 में आएंगे। इसमें 15.6 inch का 1080p TFT display लगा हुआ है। Storage की बात करे तो Galaxy Book में 512GB NVMe SSD और LPDDR4x 4/8/16GB लगा हुआ होगा। Connectivity के हिसाब से इसमें दो USB-C, दो USB 3.2 ports, एक HDMI port, एक headphone jack और एक microSD slot लगा हुआ है। Galaxy Book mystic blue और mystic silver color option में आयेगा जिसकी कीमत $549(Rs.41000 approx) से शुरू होगी।

samsung galaxy book pro

Galaxy Book Pro, Galaxy Book Pro 360 की Specification और Pricing

Galaxy Book Pro, Galaxy Book Pro 360 दोनों मॉडल intel 11th Gen Core i3/i5/i7 CPU configuration के साथ आएंगी। इन laptops में LDDRP4x के 8GB/16GB/32GB के RAM लगे हुए है।

Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360 में 1080 resolutions के Super AMOLED display लगे है जो कि 13.3 इंच और 15.6 इंच में आते है।

Galaxy Book Pro का 15.6 inch वाला मॉडल NVIDIA के GeForce MX450 graphics के साथ उपलब्ध है। Connectivity के हिसाब से Galaxy Book Pro में एक USB-C, एक thunderbolt 4 port, एक USB-A 3.2 port, एक HDMI port, एक headphone jack और एक microSD slot लगा हुआ है। इसके power button में एक fingerprint scanner भी लगा हुआ है। यह मॉडल Mystic Blue, Mystic Silver और Mystic Pink Gold color options में उपलब्ध है। कीमत कि बात करे तो इसका 13.3 inch वाला मॉडल $1000(Rs.74000 appx) और 15.6 inch वाला मॉडल $1100(Rs.81000 appx) से शुरू होती है।

samsung galaxy book pro 360

Samsung Galaxy Book Pro 360 वाला मॉडल एक 2-in-1 नोटबुक है जिसमे एक touchscreen display हैं। इसका base Core i3 model, intel UHD graphics के साथ जबकि Core i5 और i7 intel ke Iris Xe graphics के साथ आता है। Samsung Galaxy Book Pro 360 में 1TB का NVMe SSD लगा हुआ है। Connectivity के लिए Samsung Galaxy Book Pro 360 में 2 USB-C ports, एक thunderbolt 4 port, एक 3.5mm headphone jack और एक microSD slot लगा हुआ है। लैपटॉप का यह मॉडल S pen भी सपोर्ट करता है। इसका 13.3-inch वाला varient 5G support करता है जबकि 15.6-inch नहीं करता।

Samsung Galaxy Book Pro 360 Mystic Navy, Mystic Silver और Mystic Bronze color options में उपलब्ध है। कीमत कि बात करे तो इसका 13.3 inch वाला मॉडल $1200(Rs.89000 appx) और 15.6 inch वाला मॉडल $1300(Rs.96000 appx) से शुरू होती है।

samsung book odyssey

Galaxy Book Odyssey की Specification और Pricing

Galaxy Book Odyssey, samsung के Galaxy lineup का एक gaming laptop हैं। इसमें intel के 11th Gen Core i5 और Core i7 processor लगा हुआ है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का डिस्प्ले लगा हुआ है। Graphics की बात करे तो यह NVIDIA के GeForce RTX 3050 और GeForce RTX 3050Ti के साथ आता है। Storage मे इस लैपटॉप में 1TB का NVMe SSD लगा हुआ है। Connectivity में इसमें दो USB-C, 3 USB-A 3.2 ports, एक HDMI port, एक headphone jack और एक microSD slot लगा हुआ है। Galaxy Book Odyssey इस series का सबसे महंगा लैपटॉप है जिसकी कीमत $1399(Rs.103500 appx) से शुरू होती है।


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *