10 सबसे खुबसूरत Visa free जगहें | 10 most beautiful visa free place details in hindi
आज लाखो लोग ऐसे है, जो हर साल छुट्टियों में किसी मनोरम जगह पर घुमने जाना चाहते है। खासकर अगर वो जगह अपने देश के बाहर हो, तो trip का मजा ही कुछ और हो जाता है। लेकिन ऐसे कई लोग है, जिनके पास passport नही होता, और आज पासपोर्ट रखने वाले भी कई लोगो ऐसे है जो visa के लिए apply करने और उसे पाने की जद्दोजहद से बचना चाहते है।
यही कारण है की देश के ज्यादातर लोग visa और पासपोर्ट की परेशानियों के कारण, अपने trip को सिर्फ अंदरूनी जगहों तक ही सिमित कर लेते है। तो क्या आप भी उन्ही में से है, जो इन परेशानियों से दूर रहकर भी विदेश की यात्रा करना चाहते है? अगर हा, तो आज हम ऐसे ही कुछ visa free देशो के बारे में जानने वाले है, जहाँ भारतीय बिना किसी visa के ही घुमने जा सकते है, और अपने विदेश यात्रा के सपने को बिना किसी परेशानी के ही पूरा कर सकते है।
देश जहाँ बिना वीसा के ही होती है एंट्री (Visa free place countries)
आइए अब हम जानते है, उन देशो के बारे में जहाँ बिना visa के ही भारतीय पर्यटकों की ही सकती है एंट्री, जो की है –
1-5 : देश जो है भारतीयों के लिए Visa free
1 : नेपाल (Nepal)
हिमालय की गोद में बसे इस सुंदर देश की यात्रा के लिए किसी वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। भारतीय अपनी visa free सुविधा का लुप्त उठाते हुए यहाँ खुलेआम कही भी घूम सकते हैं, बस उन्हें अपने पास कोई वैध ID रखने की आवश्यकता होती है।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरा यह देश हर तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। और अपने पड़ोस में होने के कारण ज्यादातर भारतीय यहां जाना काफी पसंद करते हैं। यहाँ काठमांडू, पोखरा, स्वयंभूनाथ मंदिर, चितवन नेशनल पार्क, आदि कुछ ऐसी जगहें है, जहाँ जाना ज्यादा तर पर्यटक पसंद करते है।
2 : भूटान (Bhutan)
भारत का पड़ोसी देश भूटान पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। साथ ही भूटान एक visa free देश है, जहाँ जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती है। और इस देश में घुसने के लिए आपके पास सिर्फ अपना पासपोर्ट या किसी और तरह की valid ID मौजूद होनी चाहिए।
भूटान अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए काफी जाना जाता है, और अगर आप कम बजट में विदेश यात्रा करना चाहते है, जो यह देश आपके लिए एक बहतरीन जगह साबित हो सकती है। और आप यहाँ पारो, पुनाखा जोंग, तक्षंग लखांग, हा वैली, आदि जैसी कई अद्भुत जगहों की सैर के लिए भी जा सकते हैं।
3 : इंडोनेशिया (Indonesia)
भारतीय पर्यटकों को इंडोनेशिया जाने के लिए भी कसी तरह की visa की जरूरत नहीं होती है, क्युकी यह भी उनके लिए एक visa free देश है। और हम यहां बिना वीजा के 30 दिनों तक घूम सकते हैं। तो अगर अगर आप भी एक nature lover हैं, तो आपको भी इंडोनेशिया की सैर जरूर करनी चाहिए।
इंडोनेशिया में बाली पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है, जहाँ हर साल दूर-दूर से लाखो पर्यटक घूमने आते हैं। तो अगर आप भी खूबसूरत समुद्र तटों, पानी के भीतर की गतिविधियों, और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप भी यहाँ जरुर जाए।
4 : मॉरीशस (Mauritius)
यह देश भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, और खासतौर पर भारतीय जो अपने हनीमून के लिए यहां जाना पसंद करते हैं। मॉरीशस भारतीय पासपोर्ट धारकों को visa free प्रवेश भी देता है, जो की 90 दिनों के लिए वैध होता है।
क्युकी मॉरीशस दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है, यहाँ घुमने-फिरने के लिए आपके पास अच्छा पैसा होना काफी आवश्यक है। और यहाँ ब्लैक रिवर गोरजेस नेशनल पार्क, सर सीवूसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन, बेले मेयर प्लेज बीच,आदि जैसी कई खुबसूरत जगहें है, जो काफी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
5 : सर्बिया (Serbia)
भारतीयों के लिए सर्बिया भी एक visa free देश है, और यहाँ यात्रा या व्यापार के लिए जाने पर visa की आवश्यकता नहीं होती है। और आप यहां केवल अपने पासपोर्ट और प्लेन की टिकट के साथ 30 दिनों तक आसानी से घूम सकते हैं।
यह देश अपनी खूबसूरती और खासकर रंगीन शामों के लिए काफी प्रसिद्ध है। इनके अलावा प्रकृति प्रेमियों के लिए भी सर्बिया में कई अद्भुत चीजें मौजूद हैं, जैसे की शानदार पहाड़, खूबसूरत घाटियां, नदिया, आदि जहाँ आप पर्यटन का पूरा लुफ्त उठा सकते है।
6-10 : भारतीयों के लिए Visa free देश
6 : हांगकांग (Hong Kong)
हांगकांग में भी कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें देखने के लिए हर साल दूर-दूर से पर्यटक यहाँ आते हैं। और इस देश में भी भारतीयों के लिए 14 दिनों तक visa free यात्रा करने की सुविधा मौजूद है।
यहां जाने के लिए आपको अपने पासपोर्ट के अलावा pre-arrival रजिस्ट्रेशन करवाने की जरुरत होती है। और पर्यटक यहाँ हांगकांग डिजनीलैंड, विक्टोरिया पीक, हांगकांग स्काईलाइन, ओशन पार्क, आदि जैसी जगहों का आनंद ले सकते है।
7 : हैती (Haiti)
हैती कैरिबियाई देशों में मौजूद एक काफी खुबसूरत देश है। और यह देश अपनी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के लिए काफी जाना जाता है। इस देश में भी भारतीयों को visa free प्रवेश मिलता है, मगर यहाँ प्रवेश के लिए आपको हवाई अड्डे पर पर्यटक शुल्क यानि की tourist fees का भुगतान करना होगा।
साथ ही इस देश में आराम से घुमने के लिए, आपके पास सबूत के तौर पर एक वैध पासपोर्ट, आपके ठहरने का पूरा विवरण और वापसी का टिकट होना चाहिए। यहाँ काफी खूबसूरत चर्च मौजूद है, जहाँ पर्यटकों को जाना काफी पसंद होता है।
साथ ही इसके अलावा आप यहाँ सिटाडेल फोर्ट, सैन सुइस पैलेस, अमिगा आइलैंड, बेसिन ब्लू, आदि जैसी खुबसूरत जगहों का भी आनंद ले सकते है, जो की पर्यटन के लिए काफी लोकप्रिय जगहें है।
8 : नीयू द्वीप (Niue Island)
यह द्वीप भी किसी जन्नत से कम नहीं, जिसकी खूबसूरती देखने यहाँ हर साल दूर-दूर से लोग आते हैं। यह एक काफी शांतिपूर्ण और खूबसूरत जगह है, जहाँ पर्यटकों को जाना काफी पसंद है।
भारतीय इस खूबसूरत द्वीप पर भी बिना वीजा के 30 दिन तक रह सकते हैं। साथ ही यहाँ मौजूद आकर्षक जगहों जैसे की टोटू रीफ, मटापा चैस्म, लिमू पूल, उटुको बीच, टूगा नीयू म्यूजियम, आदि का आनंद ले सकते है।
9 : त्रिनिदाद और टोबैगो (Trinidad and Tobago)
हमारे लिस्ट में मौजूद त्रिनिदाद और टोबैगो भी एक बेहद खुबसूरत पर्यटक स्थल है, जहाँ भारतीयों को जाने के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं होती है। और आप यहां बिना वीजा के 90 दिनों तक रह सकते हैं।
वर्षावन, चट्टानें और सफेद रेत के समुद्र तट यहां के प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। साथ ही अगर आपको snorkeling और diving जैसे काम पसंद है, तो यह जगह आपके लिए ही बनी है, जहाँ आपको इसकी खूबसूरती और साथ में यहाँ मौजूद हर प्रजाति के पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा।
10 : मोंटसेराट (Montserrat)
मोंटसेराट भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में से एक है, जो की adventure पसंद लोगों की एक मनपसंद जगह है। और भारतीय इस जगह भी बिना वीजा के 3 महीने तक रह सकते हैं।
यहाँ पे सौएरेरे हिल्स ज्वालामुखी, मोंटसेराट कोस्टलाइन, आदि जैसी खूबसूरत जगहें हैं, जगह पर्यटक जनाकफी पसंद करते है। और इन सब के अलावा यहां आप यहाँ स्कूबा डाइविंग, हाइकिंग, आदि जैसी गतिविधियों का भी खुलकर आनंद ले सकते हैं।
देश जहाँ आगमन पर है वीजा की सुविधा (Visa on Arrival facility)
Visa free देशो के अलावा भी आज कई ऐसे देश है, जहाँ पहुचने पर tourists को आसानी से visa मिलने की सुविधा मौजूद है, और हमे यहाँ कम से कम paperworks के साथ visa उपलब्ध करवा दिया जाता है। वैसे ही कुछ देश है –
| श्रीलंका (Srilanka) | बोलीविया (Bolivia) |
| मेडागास्कर (Madagascar) | जॉर्डन (Jordan) |
| केन्या (Kenya) | अल साल्वाडोर (El Salvador) |
| पलाऊ (Palau) | युगांडा (Uganda) |
| कंबोडिया (Cambodia) | लाओस (Laos) |
| तंजानिया (Tanzania ) | इथियोपिया (Ethiopia) |
देश जहाँ के लिए मिलती है E-वीजा (E-Visa facility)
आज कई ऐसे देश भी मौजूद है, जो भारतीयों के लिए e-visa यानि की इलेक्ट्रॉनिक वीसा की सुविधा भी मुहैया करवाती है,जैसे की –
| जिम्बाब्वे (Zimbabwe) | वियतनाम (Vietnam) |
| कजाकिस्तान (Kazakhstan) | म्यांमार (Myanmar) |
| मलेशिया (Malaysia) | जॉर्जिया (Georgia) |
| युगांडा (Uganda) | ईरान (Iran) |
FAQ (Frequently Asked Questions)
भारतीय पासपोर्ट के साथ हम कितने देशो में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं?
भारतीय पासपोर्ट धारक लगभग 30 देशों में बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं। इनके अलावा कई देशो में भारतीयों के लिए आगमन पर वीज़ा या इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा की सुविधा भी मौजूद है।
सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट कौन से देश का है?
वर्ष 2021 में जापान दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में सबसे ऊपर है। और यदि आपके पास एक जापानी पासपोर्ट है, तो आपको दुनिया भर के लगभग 191 देशो में वीजा-मुक्त या वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा प्रदान की जाएगी।
आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस articleको अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।
Also read –