yellow fungus

Yellow fungus क्या है? | What is yellow fungus in hindi?

पोस्ट को share करें-

देश में एक तरफ कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, तो वही दूसरी तरफ अलग तरह के fungal infection के case भी बढ़ते जा रहे है। कुछ दिन पहले black fungus, उसके बाद white fungus के case के बाद अब yellow fungus के case भी देखने को मिल रहे है। अभी कुछ दिनों पहले गाज़ियाबाद में एक 45 साल के मरीज में yellow fungus के symptoms देखने को मिले है। डॉक्टरो का कहना है कि यह fungus, black और white fungus से भी ज्यादा खतरनाक है।

Yellow fungus क्या है?

Yellow fungus जिसका मेडिकल नाम “mucor septicus” भी है, कोई नई बीमारी नहीं है। हालांकि डॉक्टरो का कहना है कि infection पहले इंसानों में नहीं बल्कि सिर्फ repltiles में देखी गयी थी।

ANI के ENT स्पेशलिस्ट “B.P. Tyagi” ने बताया कि, yellow fungus एक खतरनाक बीमारी है, जिसकी शुरुआत शरीर के अन्दर से हो जाती है इसलिए इस बीमारी का पहले ही पता लगाना जरुरी है।

Yellow fungus इन्फेक्शन शरीर के आतंरिक अंग को नुकसान पहुचता है और शरीर के जरुरी क्रियाओ को होने से रोकता है जो कि बहुत खतरनाक साबीत हो सकता है।

कैसे फैलता है Yellow fungus? 

कोई भी fungal infection दूषित वातावरण में रहने से उस वातावरण में होने वाले mould को सांसो के साथ अन्दर ले लेने पर फैलता है। यह इन्फेक्शन काफी ज्यादा नमी होने के कारण या दूषित खाने के कारण भी फ़ैल सकता है। हालांकि स्वछता कि कमी और गन्दगी इस बीमारी का मुख्य कारण है।

जैसा कि अभी तक देखा गया है, यह infection उन्ही में फ़ैल रहा है, जिनकी immunity कम है, या जो पहले से ही बीमार है। या फिर जो पहले से ही किसी और तरह के बीमारी से गुजर रहे है, जैसे की अनियंत्रित diabetes, high cholesterol, जिससे सुजन होता है और जो शरीर के infection से लड़ने की ताकत को कम कर देती है।

यह इन्फेक्शन covid के उन मरीजों हो रही है, जिन्हें काफी दिनों से ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, या जिनके treatment के लिए उन्हें काफी मात्रा में steroid दिए जा रहे थे।

Yellow fungus के symptoms?

Yellow fungus के symptoms है-

  • कमजोरी होना
  • भूख की कमी होना
  • वजन का घटना

गंभीर स्थिति में

  • पिप बनना
  • घाव ठीक होने में बहुत दिन लगना
  • कुपोषण
  • अंग काम न करना
  • आँखों का धसना

Yellow fungus से बचने के उपाय?

वो मरीज जो अनियंत्रित diabetes से परेसान है या जिन्हें diabetes की बीमारी है, को अपने ब्लड सुगर लेवल को control करने पर ध्यान देना चाहिए।

क्यूंकि इस इन्फेक्शन के फ़ैलने का एक कारण अस्वच्छ वातावरण में होने वाले जोखिमभरा mould है।  इसलिए  Covid से जूझ रहे मरीज के रहने वाले जगह को अच्छी तरह से दिस्सिंफेक्ट किया जाना चाहिए।

ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजो के ऑक्सीजन अच्छी तरह फिल्टर्ड हो इसकी सतर्कता बरतनी चाहिए। और steroids के dose को देने में सतर्कता भी बरतनी चाहिए।

इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ yellow fungus के बारे में जानकारी देना है यह कोई प्रोफेशनल की एडवाइस नहीं है। yellow fungus के बारे में और अधिक जानकारी आप इस लिंक  https://www.icmr.gov.in/ पर जा कर देख सकते है।

आशा करते है कि आपको इस Article से कुछ नया जानने को मिला होगा। और अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा, तो इसे अपने जानने वालो के साथ भी जरूर share करे और खासकर उन्हें जिन्हें इसकी अधिक जरूरत हो। धन्यवाद।


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *