delhi-mumbai expressway

देश में बन रहा सबसे लम्बा मार्ग Delhi-Mumbai expressway

पोस्ट को share करें-

देश में बनने जा रहा है अब तक का सबसे लंबा expressway, जो की है “Delhi-Mumbai Expressway”। बनने के बाद ये इस देश का सबसे लंबा expresssway मार्ग होने वाला है।

इस project की शुरुआत मार्च, 2019 में हुई थी और इसके उदघाटन का समय 26 january, 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रखा गया है। यह आठ लेन का expressway पांच राज्यों से होकर गुजरने वाले है, जिसमे कई मैदानी इलाके भी शामिल है। इस Delhi-Mumbai expressway के निर्माण के बाद दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े आर्थिक केंद्रों में नए-नए योजनाओं की सुरुवात हो सकेगी और तरक्की के नए अवसर खुल जाएंगे।

Table of Contents

दिल्ली-मुंबई expressway किन राज्यों के होकर निकलेगी? (Delhi-Mumbai Expressway state list)

Delhi-Mumbai expressway के पूरा बनने के बाद, देश का यह सबसे लंबा expressway हरियाणा (Haryana), राजस्थान (Rajasthan), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), गुजरात (Gujarat) और महाराष्ट्र (Maharashtra) से होकर गुजरेगा। इन सभी के अलावा आस-पास के छोटे कस्बों और गाँवों को भी इस expressway से काफी ज्यादा फ़ायदा मिलेगा।

भारत सरकार द्वारा Delhi-Mumbai expressway के निर्माण को काफी तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि देश के इन दो आर्थिक केंद्रों को एक साथ जोड़ा जा सके। सरकार द्वारा इसे एक 1,250 किलोमीटर का नियंत्रित अभिगम राजमार्ग बनाने की योजना बनाई गई है, जो इन दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे कर देगी। 

दिल्ली- मुंबई expressway को किस राज्य में कितना भूमि अधिग्रहण? (Delhi-Mumbai Expressway route map)

delhi-mumbai expressway roadmap

जैसा की यह expressway कई राज्यों से होकर गुजरने वाला है, तो यह जानना भी काफी जरूरी है की किन राज्यों में यह expressway कितना किलोमीटर होने वाला है। तो आइए जानते है की इसकी लम्बाई किन-किन राज्यों में कितनी है।

राज्य (State)किलोमीटर (KM)
महाराष्ट्र 120 KM
गुजरात 300 KM
मध्य प्रदेश 370 KM
राजस्थान 380 KM
हरियाणा 80 KM

यह Delhi-Mumbai expressway हरियाणा राज्य में Delhi-Alwar मार्ग के समानांतर बनाई जाएगी, और यह Kolgaon से होकर इस राज्य से बाहर निकल जाएगी। राजस्थान में यह expressway Bharatpur, Malakhera, Rajgarh, Jaipur, Sawai Madhopur, Indragarh, Kota और Rawatbhata से होकर निकलेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में यह expressway Bhanpura, Garoth, Neemuch, Mandsaur, Jaora, Ratlam और Thandla से होकर गुजरेगा। और महाराष्ट्र में यह expressway Thane और Palghar से होती हुई Mumbai में जाकर खत्म होगी।   

दिल्ली- मुंबई expressway को कौन बना रहा है? (Delhi-Mumbai Expressway contractor)

इस महत्वपूर्ण Delhi-Mumbai expressway के निर्माण का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा Patel Infrastructure Ltd नामक एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है। और इस सबसे लंबे expressway के निर्माण से इस कंपनी का नाम India Book of Records और Golden Book of World Records में भी शामिल किया गया है। जिससे इन दिनों इस कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम और रुतवा काफी ऊँचा हुआ है।

दिल्ली- मुंबई expressway की लागत? (Total cost of Delhi-Mumbai Expressway)

इस expressway को ₹1 lakh crore के बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है। यह खुद में एक खास project है, जिसमे भारत सरकार द्वारा इतना पैसा लगाया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण लगे लॉक डाउन के बाद इस project में और तेज़ी लाई गई, ताकि इसे जल्दी से जल्दी ख़त्म किया जा सके। इसके बनने से दिल्ली और मुंबई जाने के बीच का समय घटकर आधा हो जाने वाला है। अभी मुंबई और दिल्ली के बीच की दूरी लगभग 1400 km है, जिसे पूरा करने में 22 से 24 घंटे लग जाते है। 

दिल्ली- मुंबई expressway के निर्माण में कब क्या-क्या हुआ? (Delhi-Mumbai Expressway timeline)

आइए देखते है इस expressway के संदर्भ में अब तक क्या-क्या हुआ –

January 2019: इस साल तक हरियाणा में ज़मीन प्राप्त करने का काम पूरा हुआ, जबकि बाकी राज्यों यह इसका काम जारी था।

March 2019: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नींव के पत्थर की स्थापित की गई। और 148 किलोमीटर का काम ठेकेदारों को दिया गया और बाकी का ठेका छह महीने के बाद देने की योजना बनी।

September 2019: सिविल का काम शुरू हुआ, और परियोजना की समय सीमा 2020 निर्धारित की गई।

February 2020: इस परियोजना की समय सीमा को आगे बढ़ाकर January 26, 2023 कर दिया गया।

June 2020: इस समय तक 33 km मार्ग का detailed रिपोर्ट बनाना बाकी था। इसके साथ ही लगभग 497 km मार्ग निर्माणाधीन था, और आगे 162 km मार्ग के काम का ठेका दिया जाना भी बाकी था।

February 2021: केंद्रीय बजट 2021 की प्रस्तुति के दौरान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि शेष 260 किलोमीटर के लिए अनुबंध कार्य मार्च 2021 से पहले प्रदान किया जाएगा।

September 2021: अब इस expressway के अंतर्सोगत आने वाला हना-जयपुर खंड चालू होगा।

delhi meerut expressway

दिल्ली- मुंबई expressway की कुछ खासियतें? (Delhi-Mumbai Expressway interesting facts)

इस देश के सबसे लंबे expressway के पूरा होने के बाद, लोगों को इससे काफी सारी सहुलियते मिलेंगी। आइए जानते है इससे जुड़ी कुछ खास बाते –

  • इसके पूरा बनने के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी 130 km कम हो जाएगी।
  • जिससे हर साल लगभग 32 करोड़ लीटर फ़्यूल की बचत होगी।
  • इस expressway के आस-पास लाखों की संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे।
  • इसमें animal overpass भी बनाया जाएगा, ताकि जानवरों को इसे पार करने में कोई परेशानी न हो।
  • Animal overpass बनाने के मामले में यह एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा expressway होगा।
  • इसके निर्माण में 35 लाख टन सीमेंट लगेगा, जो की देश के कुल प्रोडक्शन का करीब 1 फीसदी है।
  • इस expressway को बनाने में 5 लाख टन से भी अधिक steel का इस्तेमाल किया जाएगा, जो करीब 20 हावड़ा ब्रिज के बराबर है।
  • इसको बनाने में हजारो मज़दूरों की भी जरुरत पड़ेगी, जिससे हजारों लोगों को रोज़गार मिलेगा।
  • इसको बनाने में काफी ज्यादा टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, और इसकी निगरानी ड्रोन से की जाती है।  इत्यादि।

दिल्ली- मुंबई expressway की ताज़ा खबरे? (Delhi-Mumbai Expressway latest news)

27 जनवरी, 2020 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आगामी Delhi-Mumbai expressway जहां-जहां से गुजरेगी, यह उन क्षेत्रों के लिए विकास इंजन का काम करेगी। हरियाणा के गुड़गाँव जिले के मानेसर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उन्होंने यह भी कहा कि यह expressway दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा के समय को लगभग आधा कर देगी।

यह राजमार्ग जहाँ-जहां से गुजरेगी, उनके आस-पास logistic parks और smart cities का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा सरकार की एक विज्ञप्ति में नितिन गडकरी ने यह भी कहा की वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान ही इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा।

गडकरी ने यह भी कहा की गुड़गाँव में फ्लाई ओवर की मरम्मत का काम 15 फरवरी तक पूरा हो जाएगा, और इसे आने वाले 5 सालों तक किसी मरम्मत की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने एक सभा को यह भी बताया कि दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग के कुछ हिस्सों में चल रहा काम लगभग डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। और उन्होंने ने कहा कि आगामी समय में एक बैठक रखी जाएगी, जिसमे देश भर के 730 परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

अब की latest खबरों के अनुसार, पहले जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्यों के बीच इस project को लेकर असहमति थी, वो अब दूर हो गयी है, अब दोनों राज्य सरकारें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सड़क लिंक के निर्माण की लागत को समान रूप से साझा करेंगी। 31 किलोमीटर सड़क संपर्क में से 23.5 किलोमीटर हरियाणा के अंतर्गत और 7.5 किलोमीटर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आते हैं।

लिंक रोड की उपस्थिति गाजियाबाद-नोएडा-दादरी औद्योगिक कॉरिडोर निवेश क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगी। साथ ही RITES ने भी हरियाणा में बड़ी संख्या में लोगों और व्यवसायों की सेवा के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए इस लिंक रोड के निर्माण का प्रस्ताव रखा।

FAQ (Frequently Asked Questions)

Q. सड़क के रास्ते अभी दिल्ली से मुंबई जाने में कितना समय लगता है?

A. सड़क के रास्ते अभी दिल्ली से मुंबई जाने में लगभग 22 से 24 घंटे का समय लगता है |

Q. Delhi-Mumbai expressway के बनने के बाद दिल्ली से मुंबई जाने में कितना वक़्त लगेगा?

A. इस expressway के बनने के बाद यह समय घटकर लगभग 12 घंटे हो जाएगी |

Q. अभी मुंबई दिल्ली से कितनी दूर है?

A. अभी सड़क मार्ग से दिल्ली से mumbai की दुरी लगभग 1400 Km है |

Q. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कब पूरा होगा?

A. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के January साल 2023 तक तैयार हो जाने की उम्मीद है |

आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया जानने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा और जाना तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस articleको अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।

Also read –

भारत के नए सोशल मीडिया नियम


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

3 Comments

  1. Avatar медицинский исследовательский центр терапии и профилактической медицины says:

    медицинский центр экспертизы временной нетрудоспособности в Москве купить справку от врача в Москве сделать медицинскую справку задним числом официально в Москве

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *