top dangerous countries details in hindi

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश? | Top 10 dangerous countries in the world in hindi

पोस्ट को share करें-

दुनिया के सबसे बदनाम देश, most dangerous places on earth, दुनिए के खतरनाक इलाके, खतरनाक देश, dangerous country to visit, dangerous countries, सबसे खतरनाक देश. what is the most dangerous country in the world, dangerous country of the world

आज के समय में जब हम अपने घरों में बैठे हुए होते है, या अपने किसी काम से आस-पास निकलते है, तब हम काफी ज्यादा comfortable और safe महसूस करते है। यह इसलिए क्युकि हमे मालूम है की हमारा इलाक़ा काफी safe है, और हम अपने कामों को आसानी से पूरा कर सकते है।

मगर क्या आपको मालूम है की दुनिया में ऐसे काफी dangerous countries है, जहां रहने वाले लोगों को हर वक़्त एक अजीब सा डर रहता है, की उनके साथ कब क्या हो जाए, उसकी कोई guarantee नही होती। इन देशों का माहौल काफी ज्यादा ख़राब होता है, और यहाँ रहने वाले नागरिकों को अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही सोचना पड़ता है।

तो आइए आज हम ऐसे ही टॉप 10 dangerous countries अर्थात खतरनाक देशो के बारे में जानते है, जहा रहना खुद में ही काफी ज्यादा मुश्किल है।

दुनिया के टॉप 10 खतरनाक देश? (Dangerous countries of earth)

यहाँ हम पढने वाले है उन देशों के बारे में, जिन्हें इस दुनिया में सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है, और वहा रहने के बारे में तो कोई अपने सपने में भी नही सोचता।

1-5 : Most dangerous countries in the world

नंबर 1 : North Korea

इस देश में रहना, खुद आग से खेलने जैसा ही है। कोई अपने सपने में भी इस देश में जाना पसंद नही करेगा। इस देश को सालों से North Korean तानाशाहों द्वारा चलाया जाता है। अगर देश का कोई नागरिक उनकी इस सरकार का विरोध करे, तो उन्हें सक्त से सक्त सजा दी जाती है। इस देश ने अपने नागरिकों के लिए काफी  सारे सक्त नियम भी बनाकर रखे है। अगर कोई नागरिक किसी नियम का पालन ना करे तो उन्हें दण्डित किया जाता है, जिसमे मौत की सजा भी शामिल होती है।

North korea देश खुद में ही अपने policies बनाता है, और इसे बाकी देश-दुनिया से कोई लेना देना नही होता। कोई देश अगर इनका विरोध करे तो North Korean सरकार उन्हें सीधे-सीधे हमले की धमकी दे डालते है। इस देश ने काफी सारे nuclear हथियार भी बनाए है, जिनका वो समय-समय पर test और प्रदर्शनी करते रहते है, ताकि बाकी देशों को उनकी तानाशाही ताकत दिखा सके। इन तानाशाही ताक़तों का सीधा प्रभाव वहा के नागरिकों पर ही होता है, और उन्हें अपनी जिंदगी डर के साए में गुजारनी पड़ती है।

नंबर 2 : Afghanistan

इस देश को भी दुनिया की सबसे खतरनाक देश और जगहों में से एक माना जाता है। इस देश ने आज तक काफी सारे internal wars देखे है। जिनमे हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमे काफी संख्या में बच्चे भी शामिल है। अफग़ानिस्तान में तालिबानी आतंकी संगठनों द्वारा काफी सारे हमले किये जाते है, जिनके कारण काफी लोगों की मौत होती है। इस देश के लोगों में हर वक़्त एक डर का माहौल बना रहता है।

अमेरिका में हुए साल 2001 के आतंकी हमले के बाद से ही, अमेरिकी army को यहाँ तैनात रखा गया है, और इनकी सेना और तालिबानी हमलावरों में internal war हमेशा जारी रहता है। अफग़ानिस्तान में दुनिया के किसी भी देश की तुलना में युद्ध और आतंकवाद से सबसे ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं।

नंबर 3 : Syria

इस देश का नाम भी सबसे खतरनाक देश की list में ऊँचे पायदान पर शुमार है। सीरियाई civil युद्ध ने मार्च 2011 से देश को त्रस्त कर दिया है, और इस युद्ध को 21वीं सदी का दूसरा सबसे घातक युद्ध माना जाता है। आतंकी संगठन ISIS ने इस देश को पूरी तरह से बर्बाद करके रख दिया। इन सब गृह युद्ध के कारण वहा लाखों लोगों की मौत हो गई, जिनमे हजारों की संख्या में बच्चे भी शामिल थे।

यहाँ युद्ध के चरम समय पर छोटे हथियारों, टैंकों, रासायनिक हथियारों, तोप खाने और विमानों के उपयोग खुल कर किया जाता है। इन सब के कारण लगभग 6 million लोग Syria से भाग चुके हैं, और लगभग इतने ही लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो चुके हैं।

नंबर 4 : Iraq 

इसे दुनिया का चौथा सबसे खतरनाक देश माना जाता है। इराक में आंतरिक और बाहरी दोनों संघर्ष जारी हैं। आतंकी संगठन ISIS द्वारा यहाँ काफी हमले किए जाते है। आतंकियों द्वारा यहाँ लगातार आम लोगो को और इराकी army के जवानों को पकड़ने और मारने का काम किया जाता है। इसके अलावा भी यहाँ काफी सारे human rights का उल्लंघन होता है।

खास कर अमेरिका से यहाँ Iraq आने वालो को सबसे ज्यादा violence और kidnapping का खतरा होता है। इस कारण कई देशों ने अपने नागरिकों को यहाँ जाने से पहले हज़ार बार सोचने का alert जारी किया हुआ है।

नंबर 5 : South Sudan  

साउथ सूडान को भी सबसे खतरनाक देश की सूचि में शामिल किया जाता है। काफी ज्यादा civil संघर्ष और ऊँचे crime rate के कारण यह देश काफी बदनाम है। यहाँ पर डकैती, हमले, carjacking, हत्या, और अपहरण खुले आम किये जाते है। जिनके कारण यहाँ रहने वालो की ज़िंदगी काफी बदहाल बनी रहती है। सरकार और उनके विरोधियों के बीच भी यहाँ सशस्त्र लड़ाई चलती रहती है।

देश की राजधानी Juba के बाहर कानून या लॉ-आर्डर दोनों में से किसी की नही चलती,जिसके कारण यहाँ crime rate इतना ज्यादा हो गया है। यहाँ आस-पास के देशों के border वाले स्थानों को ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इसके अतिरिक्त, South Sudan जलवायु आपदाओं के लिए भी उच्च जोखिम में है। 

6-10 : Top bad countries of the world

नंबर 6 : Yemen 

इस देश में रहना भी किसी खतरे से खाली नही। इस देश में भी गृह युद्ध छिरे रहते है, जिनके कारण काफी बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है। जिनमे काफी बच्चे और जवान लोग भी शामिल है। इतने बुरे हालात के कारण लोगों के बीच एक डर का माहौल बना हुआ रहता है। यमनी गृह युद्ध दो गुटों के बीच साल 2015 में शुरू हुआ। एक तरफ “Abdrabbuuh Mansur” की नेतृत्व वाली सरकार, तो दूसरी तरफ विरोधी “Houthi armed movement”।

Yemen में इन सब युद्ध के कारण, लोगों का जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। United Nation के एक रिपोर्ट के अनुसार Yemen में अब तक लगभग 4 million से ज्यादा लोग अपने घरों को छोड़ चुके है,और लगभग 14 million से ज्यादा लोग भुखमरी और किसी गंभीर बीमारी से संक्रमित होने के खतरे के बीच जी रहे है। यमन की लगभग 80% आबादी को मानवीय सहायता की सख्त जरूरत है।

नंबर 7 : Somalia

इस खतरनाक देश की सूची में अगला नाम Somalia का आता है। इस देश के लगभग सारे हिस्सों में kidnapping rate काफी ज्यादा high है। यहाँ अपराधी खुले आम इस जुर्म को अंजाम देते है। यहाँ काफी आतंकी हमले भी होते है, जिसके कारण international हवाईअड्डे , सरकारी buildings, hotels, और रेस्तरा पर हमेशा हमले खतरा बना हुआ रहता है। इन हमलों में ज्यादा तर सरकारी अफसरों, विदेशियों, और United Nation के कर्मियों को निशाना बनाया जाता है। इनके अलावा भी Somalia खाने की कमी और सूखे से काफी ज्यादा प्रभावित है, जिसका कारण वहां का अस्थिर वातावरण है। 

नंबर 8 : Libya 

लीबिया को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश माना जाता है। libya ने अब तक अपराध , नागरिक अशांति, अपहरण जैसी घटनाएँ, सशस्त्र संघर्ष और आतंकवाद के उच्च स्तर का अनुभव किया है। libya में ज्यादा तर हिंसा अलग-अलग नागरिक सेनाओं के आपस में क्षेत्र और संसाधन के लिए भिड़ने के कारण ही होते है। इतनी हिंसा के कारण वहा काफी लोगों की मौत भी हुई है। आतंकी संगठन ISIS द्वारा भी यहाँ काफी हमले किये जाते है, जिनके कारण काफी बड़ी संख्या में नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की जान जाती है।

इतनी अशांति के कारण देश का माहौल काफी ज्यादा ख़राब और तनाव पूर्ण रहता है। जिसके कारण वहा के लोगों का जीवन काफी बदहाल हुआ पड़ा है। राजधानी, Tripoli , और अन्य बड़े शहरों जैसे Suman, Al-Jufra, Misrata, Ajdabiya और Benghazi लगातार मिलिशिया और आतंकवादी हमलों के बीच लड़ाई के स्थान बने रहते हैं। जिनके कारण अब तक हजारों-लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमे काफी बड़ी संख्या में औरतें और बच्चे भी शामिल है।

नंबर 9 : Democratic Republic of the Congo

इस देश का नाम भी दुनिया के सबसे खतरनाक देश की सूचि में शामिल है। इस देश ने कुछ सालों पहले ही Ebola नामक एक खतरनाक महामारी का सामना किया, और World Health Organization (WHO) के मुताबिक इस बीमारी से वहा लगभग 2200 लोगों की जान गई थी। DRC में होने वाली हिंसा के कारण वहा इबोला के मरीज़ों की देखभाल करना भी स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए काफी ज्यादा मुश्किल भरा था। जिसके कारण उनके काम करने की क्षमता बाधित होती थी।

इनके अलावा देश भर के शहरों में प्रदर्शन काफी आम हैं, और अक्सर ये प्रदर्शन हिंसक हो जाते हैं। हिंसक अपराध भी यहाँ काफी आम हैं, जैसे सशस्त्र गृह आक्रमण, डकैती, और हमले, और  वहा की पुलिस के पास अपराध का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए संसाधनों का भी काफी ज्यादा अभाव है। इन्ही अपराधों के कारण वहा के नागरिकों और पुलिस कर्मियों की मौत भी काफी बड़ी संख्या में होती है।

नंबर 10 : Central African Republic

इस देश को भी रहने के लिए काफी ज्यादा खतरनाक देश माना जाता है। साल 2017 में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बावजूद, देश में अराजकता लगातार बढ़ रही है और फैल रही है। इस देश में इतनी अशांति का मुख्य कारण  Seleka rebels और  Anti-Balaka militia नामक दो गुटों के बीच की लड़ाई है।

इस संघर्ष के कारण 6 लाख से ज्यादा लोगों को आंतरिक रूप से विस्थापित होना पड़ा, और लगभग 8 लाख लोगो को अपने देश को छोड़कर शरणार्थियों के रूप में पड़ोसी देशों में जाना पड़ा। इनके अलावा देश भर में हिंसा, लूटपाट और मानवाधिकारों के हनन होना भी काफी आम बात है। जिसके कारण वहा के लोगों का जीवन काफी ज्यादा बदहाल है।

जैसा की हमने अब तक जाना की इन देशों के हालत कैसी है, और वहा के लोग किस तरह की ज़िंदगी जीते है। इतना सब जानने के बाद, हमे अपने चारों तरफ एक बार गौर से देखने चाहिए, और ये आकलन करना चाहिए की हमारे आस-पास का माहौल कैसा है। और अगर सब कुछ ठीक प्रतीत हो, तो हमे भगवान का शुक्रिया करना चाहिए, की हमारा जन्म उन सब देशों में नही हुआ, जहा लोगों की ज़िंदगी बद से बदतर होती है।

आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस articleको अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।

Also read –

North korea का बनाया हुआ नकली प्रचार गाँव


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

3 Comments

  1. Good write-up, I am normal visitor of one’s blog, maintain up the nice operate, and It’s going to be a regular visitor for a lengthy time.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *