V. R. Lalithambika isro biography in hindi

V. R. Lalithambika का जीवन परिचय, जीवनी | V. R. Lalithambika biography in hindi

पोस्ट को share करें-

v r lalithambika की जीवनी, वी.आर.ललिताम्बिका का जीवन परिचय, वी.आर.ललिताम्बिका का जीवन, v r lalithambika, [age, height, family, husband, children, job], isro में नौकरी, isro jobs, isro india scientist, lady scientist, gaganyaan project head, इसरो क्या है, gaganyaan project manager, v r lalithambika full name, v r lalithambika का पूरा नाम.

आज भारत पूरी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है, और  इसका कारण हमारे यहां के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की कड़ी मेहनत और सफलताएं हैं | साथ ही आज हर एक क्षेत्र में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी अपना पूरा योगदान दिया है, जिसके कारण आज हमारा देश किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरीके से पीछे नहीं है |

आज हम ऐसी ही एक महिला के बारे में जानने वाले हैं, जिनका नाम “V. R. Lalithambika” है, और जिन्हें भारत में ISRO द्वारा किए जाने वाले पहले मानव अंतरिक्ष यान परीक्षण का project head बनाया गया है | तो आइये आज हम जानते है इनके जीवन से जूरी कुछ रोचक बाते, जिनके बारे में सायद ही आपको मालूम हो |

वी.आर.ललिताम्बिका कौन है? (Who is V. R. Lalithambika in hindi) 

V. R. Lalithambika का जन्म का साल 1962 में भारत में केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम नामक जगह में हुआ था। और वह ISRO में उन्नत प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी की एक विशेषज्ञ हैं। 

जन्म तिरुवनंतपुरम, केरल
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय इसरो में वैज्ञानिक
नियोक्ताभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
सक्रिय वर्ष 1988 – वर्तमान

कैसे हुई विज्ञान में दिलचस्पी? (How V. R. Lalithambika got interested in science)

बचपन में V. R. Lalithambika जहां पर रहती थी, वो जगह “थुम्बा रॉकेट परीक्षण केंद्र” के काफी निकट था | और ऐसे शुरु से ही उनका ISRO के ओर आकर्षण बढ़ता गया | इसके अलावा विज्ञान के प्रति उनका संपर्क बहुत पहले से ही शुरू हो गया था | जिसका मुख्य कारण थे उनके दादा, जो घर पर ही लेंस, माइक्रोस्कोप आदि जैसे गैजेट बनाते थे और उन्हें हर वक़्त ISRO में होने वाली गतिविधियों से अवगत रखते थे।

उनके दादा एक गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और गैजेट बनाने वाले ज्ञानी व्यक्ति थे। साथ ही उनके पिता भी एक इंजीनियर थे | जिस कारण शुरु से ही V. R. Lalithambika को उनके घर पे एक विज्ञान का माहोल मिला |

वी.आर.ललिताम्बिका की पढाई? (V. R. Lalithambika education qualification)

V. R. Lalithambika ने पहले त्रिवेंद्रम के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपने b.tech की पढाई पूरी की और फिर इससे कॉलेज से ही कंट्रोल इंजीनियरिंग में अपना m.tech भी पूरा किया | इन सब के अलावा ISRO में बतौर एक scientist join करने से पहले उन्होंने दो कॉलेजों में काम भी किया था | और बाद में ISRO में काम करने के दौरान ही उन्होंने अपनी P.hd भी पूरी की |

वी.आर.ललिताम्बिका का करियर? (V. R. Lalithambika career)

साल 1988 में V. R. Lalithambika विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC), तिरुवनंतपुरम में शामिल हुई थीं। उन्होंने वहां एक टीम का नेतृत्व किया जिसने रॉकेट नियंत्रण और मार्गदर्शन प्रणाली तैयार की | इसके अलावा उन्होंने Augmented Satellite Launch Vehicle (ASLV), Geosynchronous Satellite Launch Vehicle (GSLV), Polar Satellite Launch Vehicle (PSLV), और Reusable Launch Vehicle (RLV) पर भी काम किया | 

और अब तक V. R. Lalithambika ISRO के 100 से भी अधिक अंतरिक्ष अभियानों का हिस्सा रह चुकी है | बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय में जाने से पहले V. R. Lalithambika तिरुवनंतपुरम में मौजूद विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में एक Deputy Director (नियंत्रण, मार्गदर्शन और अनुकरण प्रणाली) के रूप में भी काम कर चुकी है | 

और अब उन्हें ISRO के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन gaganyaan के project manager के रूप में भी काम करने का मौका मिला, जिसे साल 2022 में launch होना है | 

वी.आर.ललिताम्बिका का निजी जीवन? (V. R. Lalithambika personal life)

V. R. Lalithambika की शादी हो चुकी है, और उनके पति भी एक इंजिनियर है | और इसके अलावा उनके दो बच्चे भी है |

वी.आर.ललिताम्बिका को कौन-कौन से पुरस्कार मिले है? (V. R. Lalithambika awards)

V. R. Lalithambika को अब तक अंतरिक्ष स्वर्ण पदक (2001), ISRO व्यक्तिगत योग्यता पुरस्कार और ISRO प्रदर्शन उत्कृष्टता पुरस्कार (2013) से सम्मानित किया जा चूका है। साथ ही उन्होंने प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता के लिए the Astronautical Society of India पुरस्कार भी जीता है। 

FAQ (Frequently Asked Questions)

Q. वी.आर.ललिताम्बिका क्या काम करती है?

A. वी.आर.ललिताम्बिका ISRO में एक scientist के रूप में काम करती है |

Q. वी.आर.ललिताम्बिका कहाँ से है?

A. वी.आर.ललिताम्बिका भारत के “केरल” राज्य से है |

Q. क्या वी.आर.ललिताम्बिका शादीशुदा है?

A. हां, वी.आर.ललिताम्बिका शादीशुदा है, और उनके पति भी एक इंजिनियर है |

Q.  वी.आर.ललिताम्बिका किस मानव अंतरिक्ष मिशन की हेड है?

A. वी.आर.ललिताम्बिका ISRO के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन “गगनयान” की प्रोजेक्ट हेड है  |

आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस article को अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।

Also read –

महान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का जीवन परिचय


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *