Ice cream से जुड़े 25 रोचक, अजीब, अनसुने तथ्य | 25 cool facts about ice cream in hindi
Ice cream, यह नाम लेते ही मानों मु में पानी सा आने लगता है। चाहे बूढ़े हो या बच्चे यह सबको काफी ज्यादा पसंद होता है। इसके तरफ मानों लोगों का एक अलग ही आकर्षण होता है। इसके अलग-अलग flavours जब सब के मु में घुलते है, तब मानों एक अनोखा सुकून सा मिलता है। मगर क्या आपको मालूम है, की यह कब और कैसे बना? और क्या आपको मालूम है इससे जुड़ी कई तरह की रोचक बातें? तो आइए आज हम जानते है, Ice cream के बारे में कुछ ऐसे interesting जानकारियाँ जो शायद ही आपको मालूम हो।
प्रकार | मिठाई |
सर्व करने का तापमान | जमा हुआ |
मुख्य सामग्री | दूध, क्रीम, स्वीटनर |
भिन्नता | साधारण आइसक्रीम, जमे हुए कस्टर्ड, जमे हुए दही, कम वसा वाली आइसक्रीम, शर्बत, जेलो |
पहली बार कहां बना | चीन |
Table of Contents
01-05 : Interesting facts about Ice cream in hindi
1 : पहली आइस क्रीम
पहली Ice cream 17th century के दौरान China में बनाई गई थी। Shang के राजा, Tang के पास कुल 94 लोग थे, जिन्होंने भैंस के दूध, आटे और कपूर से बने पकवान बनाने में मदद की थी। जिसे पहला Ice cream जैसा उत्पाद माना जाता है।
2 : मन की शांति
Researchers का मानना है की, आइस क्रीम खाने से लोग काफी comfortable फील करते है। साथ ही साथ वह खुद को काफी सुरक्षित भी महसूस करते है। इसी कारण इसे खाने से मन में एक शांति का अहसास होता है।
3 : आइस क्रीम खाने का रिकॉर्ड
ऐसे तो काफी लोग है, जो एक बार में काफी आइस क्रीम खा लेते है। मगर China ने साल 2016 में सबसे ज्यादा आइस क्रीम खाने का रिकॉर्ड बनाया था।
4 : राष्ट्रपति का आइस क्रीम पर खर्च
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति “George Washington” साल 1790 के दौरान Ice cream पर औसतन 200 डॉलर खर्च किया करते थे।
5 : आइस क्रीम के लिए बनाया फ्रिज
साल 1565 के दौरान इटली के एक architect “Bernardo Buontalenti” ने एक advanced refrigeration तकनीक का ईजाद किया, जिसकी मदद से इटली के लोग किसी भी समय आसानी से आइस क्रीम बना सकते थे।
06-10 : Interesting information about Ice cream in hindi

6 : पहली आइस क्रीम मशीन
साल 1843 में “Nancy Johnson” को हाथ से चलने वाली Ice cream बनाने वाली मशीन के लिए पहला अमेरिकन patent मिला। इसकी मदद से कोई भी अपने घर पर ही आसानी से Ice cream बना सकते थे।
7 : अजीबो-गरीब फ्लेवर की आइस क्रीम
हमे Tokyo, जापान में बड़ी आसानी से काफी अजीबो-गरीब flavours की Ice cream मिल सकती है| जैसे की cow tounge, shrimp, octopus इत्यादि फ्लेवर।
8 : पहली आइस क्रीम कोन
Ice cream cone का अविष्कार पहली बार साल 1904 के ST. LOUIS World’s fair के दौरान हुआ था। इसे “Ernest E. Hamwi” ने बनाया था, जो की एक syrian थे। उन्होंने इसे अपने बगल वाले stalls की मदद करने के लिए बनाया था, जिनकी लगातार कटोरिया खत्म हो रही थी।
9 : लग गया था प्रतिबंध
साल 1890 में, Illinois के एक टाउन Evanston में धार्मिक कारणों के चलते sunday को Ice cream सोडा के बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जो की बाद में हटा लिया गया।
10 : रेसिपी को रखा गया सीक्रेट
सोलहवीं सदी के दौरान इंग्लैंड के राजा “Charles I” अपने chef को Ice cream की Recipe को secret रखने के लिए साल में 500 यूरो दिया करते थे।
11-15 : Interesting Ice cream facts in hindi
11 : आइस क्रीम ट्रक में सिर्फ सात घंटे संगीत
Britain में Ice cream trucks को सिर्फ सात घंटे यानी दोपहर 12 बजे से साम 7 बजे तक ही music बजानी की अनुमति मिलती है। इसे ना मानने पर उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
12 : बड़े पैमाने पर उत्पादन
अमेरिका में आइस क्रीम का उत्पादन काफी बड़े पैमाने पर किया जाता है। देखा जाए तो अमेरिका में साल औसतन 1.6 billion gallons से भी ज्यादा Ice cream का उत्पादन किया जाता है।
13 : गुलामों से ली जाती थी मदद
Romans द्वारा अपने गुलामों को अच्छी गुणवत्ता की बर्फ लाने के लिए पहाड़ों पर भेजा जाता था, ताकी वे उस बर्फ की मदद से आइस क्रीम का अपना अलग संस्करण बना सके। वह लोग बर्फ में अलग-अलग फलों का रस भी मिलाया करते थे, ताकि एक अलग सा flavour बनाया जा सके।
14 : आधी आइस क्रीम होती है हवा
यह सुनना काफी अजीब लग सकता है, मगर आइस क्रीम में पाए जाने वाले आयतन का 50% भाग सिर्फ और सिर्फ हवा होता है। इसी कारण इसे इसका लाइट texture मिलता है। और इसी कारण एक स्वादिष्ट मिठाई अपनी हल्की बनावट को प्राप्त करती है।
15 : राष्ट्रीय आइस क्रीम माह
अमेरिका में हर दूसरे दिवस की तरह Ice cream माह भी मनाया जाता है। वहां जुलाई महीने को आइस क्रीम माह के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1984 में राष्ट्रपति “Ronald Reagan” द्वारा की गई थी।
16-20 : Ice cream important facts in hindi

16 : पिज़्ज़ा आइस क्रीम
आज के समय में कई अलग-अलग तरह के Ice cream पूरी दुनिया में बनाए जा रहे है। उन्ही में से एक अनोखा और सबसे हटके है pizza flavour आइस क्रीम, जो की अमेरिका में Philadelphia
के Little Baby’s नामक स्टोर में बनाया जाता है। यह जगह हमेशा से ही अपने अलग-अलग experimental flavours के लिए जाना जाता है।
17 : सबके घर पर आइस क्रीम
दुनिया में सबसे ज्यादा Ice cream अमेरिका के लोगों द्वारा ही पसंद की जाती है, और खायी भी जाती है। लगभग 90 फीसदी अमेरिकियों के fridge में हमेशा आइस क्रीम मौजूद होती है।
18 : अमीरों का शौक
शुरुआती दिनों में ice cream खाना सब के बस की बात नही थी। यह काफी महंगी हुआ करती थी। और इसे सिर्फ अमीर लोगों द्वारा अपना शौक पूरा करने के लिए खाया जाता था। तब इसे खाना भी high society की पहचान मानी जाती थी।
19 : सबसे पसंदीदा टॉपिंग
दुनिया भर में देखा जाए तो Chocolate syrup को सबसे ज्यादा ice cream टॉपिंग के रूप में पसंद किया जाता है। और इसे सबसे ज्यादा लोगों द्वारा खाया जाता है, खासकर बच्चों के बीच यह ज्यादा लोकप्रिय है।
20 : ज्यादा से बने कम
Ice cream में लगने वाली सामग्री के मुकाबले यह काफी कम बनती है। जैसे की लगभग 5.5 लीटर दूध के इस्तेमाल से सिर्फ 3.8 लीटर ice cream तैयार हो पाती है। और एक गाय अपने पूरे जीवन में इतना दूध देती है जिससे लगभग 34070 लीटर ice cream बनाई जा सकती है।
21-25 : Ice cream crazy facts in hindi
21 : नमक से बनायीं आइस क्रीम
जापान में तैयार की गई सबसे पहली ice cream को बर्फ और नामक का इस्तेमाल करके बनाया गया था। यह सारी सामग्री Yokohama शहर की सड़कों से ली गई थी।
22 : जंग में आइस क्रीम
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैनिकों के लिए अमेरिकी निर्मित ice cream का प्रसार एक ऐसा क्षण था, जब पूरी दुनिया ने इसे एक गर्मी के समय के उपचार के रूप में स्वीकार किया। जिससे उन्हें गर्मी से काफी राहत मिलती थी।
23 : सबसे बड़ी आइस क्रीम
अब तक की सबसे बड़ी ice cream sundae को Canada के एक प्रांत Alberta के Edmonton नामक जगह में साल 1988 में बनाया गया था। और उसका वज़न लगभग 21772 kg था।
24 : सालों बाद विधि पहुँची अमेरिका
Ice cream के ईजाद होने के लगभग 250 साल बाद इसको बनाने की विधि उत्तरी अमेरिका पहुंची, जब इसे “Christopher Columbus” द्वारा खोजा गया।
25 : कितनी जल्दी होती है ख़त्म
आम तौर पर लोग ice cream को चाट-चाट कर खाना पसंद करते है। मगर क्या आपको मालूम है एक साधारण आइस क्रीम कोन लगभग 50 licks यानि पचास बार चाटने पर ख़त्म होती है।
आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस articleको अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।
Also read –
Halloween से जुड़े 20 रोचक तथ्य
5 अविष्कार जिन्होंने दुनिया बदल दी
Industrial scrap recycling Ferrous metal hauling services Recycled iron products
Ferrous material resource optimization, Iron waste reutilization services, Scrap metal profit margins
Scrap metal disassembling Ferrous metal disposal Iron scrap baling services
Ferrous material salvage and recovery, Iron scrap reclaiming center, Metal waste reclamation methodologies