Draupadi Murmu biography in hindi

द्रौपदी मुर्मू की जीवनी, जीवन परिचय | Draupadi Murmu biography in hindi

पोस्ट को share करें-

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय,परिवार, draupadi murmu की जीवनी, शिक्षा, परिवार,जाति, शादी, बच्चे ,पार्टी (Draupadi Murmu  Biography, Birth, Education, bjp president candidate Droupadi Murmu), कौन है द्रौपदी मुर्मू, जाने draupadi murmu की कहानी, draupadi murmu president in Hindi.

Draupadi Murmu, एक आदिवासी महिला नेता है, और राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए मोदी सरकार द्वारा पेश की गयी पहली पसंद हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री, यशवंत सिन्हा के खिलाफ हैं, जो की जुलाई महीने में होने वाले चुनावों के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार हैं।

इस पद पर इनका निर्वाचित होने पर, 64 वर्षीय Draupadi Murmu भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। भाजपा संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा की, फिर उन्होंने पूर्वी भारत से किसी एक आदिवासी मूल की महिला को चुनने का निर्णय लिया गया।

नाम (Name)द्रौपदी मुर्मू
जन्म तारीख (Date of birth)20 जून 1958
जन्म स्थान (Place of born)मयूरभंज, उड़ीसा, भारत
गृहनगर (Hometown)मयूरभंज, उड़ीसा, भारत
उम्र (Age)64 साल (2022 में)
शिक्षा (Education)कला स्नातक
स्कूल (School)ज्ञात नहीं
कॉलेज (College)रमा देवी महिला कॉलेज,भुवनेश्वर, ओडिशा
कद (Height)5 फ़ीट 4 इंच
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Cast)अनुसूचित जनजाति
पेशा (Occupation)राजनीतिज्ञ
नागरिकता(Nationality)भारतीय
राजनीतिक दल (Political Party)भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  विधवा
राशि (Zodiac Sign)मिथुन राशि
आँखों का रंग (Eye Color)काला
बालो का रंग( Hair Color)काला
संपत्ति (Net Worth)रु 9.5 लाख

द्रौपदी मुर्मू का जन्म एवं शुरुआती जीवन (Draupadi Murmu Birth & Early Life)

Draupadi Murmu का जन्म 20 जून साल 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी नामक गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम “बिरंची नारायण टुडू” है। वह संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो की एक आदिवासी जातीय समूह है।

Draupadi Murmu की शादी “श्याम चरण मुर्मु” नामक व्यक्ति से हुई थी जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। साथ ही उनके दो बेटे थे जो की अब जीवित नहीं है, साथ ही एक बेटी भी है, जिसका नाम “इतिश्री मुर्मु” है इनके साथ अपनी जिंदगी  गुजार रही है।

द्रौपदी मुर्मू का परिवार (Draupadi Murmu family)

इनके परिवार में इनके पिता, उनकी माता, पति और शामिल है, जिनकी जानकारी निचे दी गयी है –

पिता का नाम (Father’s Name)स्वर्गीय बिरंची नारायण टुडू
माता का नाम (Mother’s Name)नाम ज्ञात नहीं
पति (Husband’s name)श्याम चरण मुर्मु
बच्चे (Children)पुत्र – 2 (अब जीवित नहीं), पुत्री – इतिश्री मुर्मु

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा (Draupadi Murmu Education)

Draupadi Murmu ने अपनी शुरुआती शिक्षा ओडिशा के निजी स्कूल से प्राप्त की। फिर उसके बाद उन्होंने आगे की पढाई के लिए “रमा देवी महिला कॉलेज”, जो की भुवनेश्वर, ओडिशा में स्थित है, वहां दाखिला ले लिया। फिर जहाँ से उन्होंने कला में ग्रेजुशन की डिग्री प्राप्त की।

द्रौपदी मुर्मू का करियर (Draupadi Murmu Career)

  • Draupadi Murmu ने रायरंगपुर में श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में एक सहायक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया। 
  • इसके बाद, उन्होंने सिंचाई और बिजली विभाग के हिस्से के रूप में ओडिशा सरकार के साथ भी काफी समय तक काम किया।
  • Draupadi Murmu के राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1997 में हुई जब उन्होंने पार्षद के रूप में स्थानीय चुनाव जीते। और उसी वर्ष, वह भाजपा के एसटी मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष भी बनीं। 
  • भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर Draupadi Murmu ने रायरंगपुर सीट से दो बार जीत हासिल की।
  • फिर साल 2000 में ओडिशा सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनी।
  • ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, वह 6 मार्च, 2000 से 6 अगस्त, 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार मंत्री भी रही।
  • साल 2007 में मुर्मू को ओडिशा विधानसभा द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विधायक होने के लिए सम्मानित भी किया गया था।
  • अगले एक दशक में उन्होंने भाजपा के भीतर कई प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं, साथ ही उन्होंने एसटी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष और मयूरभान के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
  • इसके बाद 6 अगस्त, साल 2002 से मई 16, 2004 तक Draupadi Murmu मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं।
  • ओडिशा की विधान सभा ने उन्हें वर्ष 2007 के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया।
  • फिर उन्हें 2013 में मयूरभंज जिले के लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिए उनका पदोन्नत किया गया था।
  • मई 2015 में, भारतीय जनता पार्टी ने Draupadi Murmu को झारखंड के राज्यपाल के रूप में चुना। और वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनी। 
  • वह ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं, जिन्हें भारतीय राज्य में राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होने है, और मतगणना 21 जुलाई को होनी है। और इसमें  चुने जाने पर Draupadi Murmu भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगी।

द्रौपदी मुर्मू की कुल संपत्ति (Draupadi Murmu Net Worth, income)

द्रौपदी मुर्मू एक महिला राजनेता होने के बाद भी ज्यादा संपत्ति की मालकिन नहीं है, उनके पास मात्र मुश्किल से बुरी परिस्थियों में अपने घर को सँभालने लायक ही संपत्ति मौजूद है, जो की है मात्र लगभग रु 10 लाख ही है। इसके अलावा उनके पास ना कोई आभुषण है, ना ही जमीन और ना ही उनकी कोई चल और अचल सम्पति है।

FAQ (Frequently Asked Questions)

द्रौपदी मुर्मू कौन है?

द्रौपदी मुर्मू, एक आदिवासी महिला नेता, और राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए मोदी सरकार की पहली पसंद हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री, यशवंत सिन्हा के खिलाफ हैं, जो जुलाई के चुनावों के लिए उनके सामने संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार हैं।

द्रौपदी मुरमू किस समुदाय से ताल्लुक रखती हैं?

वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं।

द्रौपदी मुर्मू की जाति क्या है?

वह अनुसूचित जनजाति के अंदर आती है।

द्रौपदी मुर्मू की संपत्ति कितनी है?

उनके मात्र रु 10  लाख रुपये की संपत्ति मौजूद है।

आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस articleको अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद

Also read –

सरदारवल्लभ भाई पटेल का जीवन परिचय

रविंद्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *