trekking places

भारत में मौजूद 10 असाधारण treks | Top 10 treks in india in hindi

पोस्ट को share करें-

Treks, सफ़र, [top treks in uttarakhand, top treks in the world, top treks in himachal], treks in himachal, treks in uttarakhand, पहाड़ी सफ़र.

आज कई लोगों ऐसे है जिन्हें घुमने फिरने का काफी ज्यादा शौक होता है। इनमे से कई लोगों को पहाड़ी इलाकों में भी जाने का और ट्रेक करने का काफी ज्यादा शौक होता है, मगर काफी लोगों को ज्यादा तर समय यह समझ नही आता की किन जगहों पर जाना चाहिए और कहा नहीं। और ऐसे हालत में लोगों का समय भी काफी ज्यादा ख़राब होता है।

तो क्या आप भी उन्ही लोगों में से एक है, जिन्हें trekking का काफी शौक है? अगर हां, तो आइए आज हम जानते है भारत देश के दस सबसे अच्छे treks के बारे में, जहां जाने पर आपका दिल और मन दोनों ही काफी ज्यादा मोहित हो जाएगा, और आप जी भर के trekking का मजा ले पाएंगे।

trekking mountain

01-05 : Amazing trekking places in india in hindi

1 : Chembra peak, Kerala

चेम्ब्रा पीक, जिसे “चेम्ब्रा माला” के नाम से भी जाना जाता है, भारत के केरल राज्य में स्थित एक पर्वत है। और इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 2,100 मीटर यानी की लगभग (6,890 फीट) है। आने-जाने को मिलाकर, इस पहाड़ी trek की कुल लम्बाई लगभग 9 km है। और इसे पूरा करने में लगभग एक दिन का समय लगता है।

यह वायनाड पहाड़ियों में सबसे ऊंची चोटी और पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। “नीलगिरि” पहाड़ियों और “वेल्लारीमाला” से सटे, यह केरल के “कोझिकोड” जिले में, “मेप्पदी” शहर के पास और “कलपेट्टा” शहर के 8 km (5 मील) दक्षिण में स्थित है।

अगर आपको भी trekking का शौक है, मगर ज्यादा अनुभव नहीं है, तो आप केरल के इस खूबसूरत trek पर जाने का सोच सकते है। इस trek का स्तर आसान से मध्यम के बीच है, और इसे कम अनुभवी लोग भी आसानी से पूरा कर सकते है। 

2 : Skandagiri, Karnataka

स्कंदगिरी, जिसे “कलावारा दुर्गा” के नाम से भी जाना जाता है, एक पहाड़ी किला है, जो भारतीय राज्य कर्नाटक के “बेंगलुरु” शहर से लगभग 62 km और “चिकबल्लापुर टाउन से लगभग 3 km दूर स्थित है। इस चोटी की लम्बाई लगभग 1450 मीटर है, और आने-जाने को मिलाकर, इस पहाड़ी trek की कुल लम्बाई लगभग 8 km है। और इसे पूरा करने में लगभग एक दिन का समय लगता है। इस trek का स्तर भी आसान से मध्यम के बीच है।

3 : Kodachadri trek, Karnataka

“कोडाचाद्री” एक घने जंगलों वाला पर्वत शिखर है, जो की दक्षिण भारत के पश्चिमी घाटों में “शिवमोग्गा” जिला, कर्नाटक में मौजूद है। और इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 1,343 मीटर है। यह पर्वत “शिमोगा” शहर से लगभग 78 km की दूरी पर स्थित है। और इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

यह कर्नाटक राज्य की 13वीं सबसे ऊँची चोटी है। साथ ही इसे कर्नाटक सरकार द्वारा एक “प्राकृतिक विरासत” स्थल भी घोषित किया गया है। आने-जाने को मिलाकर, इस पहाड़ी ट्रेक की कुल लम्बाई लगभग 14 km है। और इसे पूरा करने में लगभग दो दिन का समय लगता है। इस trek का स्तर मध्यम से कठिन के बीच है। 

4 : Kolukkumalai Peak, Kerala

लगभग 7000 फीट (लगभग 2280 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित कोलकुमकुलाई पीक तक की सैर सुरम्य चाय-बागानों के एस्टेट से होकर जाती है, जब तक कि आप इसके शीर्ष तक नहीं पहुँचते। आने-जाने को मिलाकर, इस पहाड़ी trek की कुल लम्बाई लगभग 28 km है। और इसे पूरा करने में लगभग दो से लेकर तीन दिन तक का समय लगता है।

इस trek के कुछ हिस्सों के लिए मध्यम स्तर की fitness की आवश्यकता होती है, लेकिन जब आप इस पहाड़ी ट्रेक चलेंगे, तब आपको बहुत सारे वनस्पतियों और जीवों के दर्शन होंगे, जो निश्चित रूप से आपकी थकन को पूरी तरह से ख़त्म कर देंगे। पश्चिमी घाट के स्थानिक वनस्पति, जीव और पक्षी इन trek के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार हैं।

5 : Nag Tibba, Uttrakhand

3,022 मीटर (9,915 फीट), की ऊंचाई पर मौजूद नाग टिब्बा उत्तराखंड राज्य (गढ़वाल मंडल) के कम हिमालयी क्षेत्र और बुग्यालों (उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों) के क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी है। यह “लंढौर छावनी” से लगभग 16 km (9.9 मील) और उत्तराखंड के “टिहरी गढ़वाल” क्षेत्र में मौजूद “मसूरी” से लगभग 57 km दूर स्थित है। आने-जाने को मिलाकर, इस पहाड़ी trek की कुल लम्बाई लगभग 16 km है। और इसे पूरा करने में लगभग दो दिन तक का समय लगता है। इस trek का स्तर आसान से मध्यम के बीच है।

mountain treks in india

06-10 : Incredible trekking places in india in hindi

6 : Triund Trek, Himachal Pradesh 

त्रियुंड ट्रेक हिमाचल प्रदेश के सबसे आसान और सबसे आश्चर्यजनक trek में से एक है। यह trek धर्मशाला के पास “मैकलियोडगंज” से शुरू होता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह स्थान है जहां दलाई लामा तिब्बत से भारत आते समय निर्वासन में रहे थे।

यह स्थान जीवंत और विशिष्ट तिब्बती संस्कृति को दर्शाता है, और आप यहाँ मौजूद शानदार मठों, प्रार्थना झंडों, पहियों, और लामाओं को देखकर मोहित हो जाएंगे। यह ट्रेक सभी मौसमों में त्सुलभ है, वास्तव में जब यह पहाड़ पूरी तरह से बर्फ से ढके हुए होते है, तब यह किसी wonderland से कम नही लगते।

साथ ही ग्रीष्म काल में, यहाँ मौजूद झरने आपको लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आने-जाने को मिलाकर, इस पहाड़ी trek की कुल लम्बाई लगभग 18 km है। और इसे पूरा करने में लगभग दो दिन तक का समय लगता है। इस ट्रेक का स्तर आसान से मध्यम के बीच है।

7 : Top Station Munnar, Kerala  

लगभग 1700 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह पहाड़ी ट्रेक मुन्नार-कोडाइकनाल रोड पर स्थित “मुन्नार” में उच्चतम बिंदु  है, और यह टॉप स्टेशन, “मुन्नार” से लगभग 32 km की दूरी पर स्थित है। यह स्थान केरल-तमिलनाडु सीमा पर पड़ता है। और यहां आप पश्चिमी घाट के मनोरम दृश्य और तमिलनाडु के “थेनी” जिले की घाटियों का आनंद ले सकते हैं।

आने-जाने को मिलाकर, इस पहाड़ी trek की कुल लम्बाई लगभग 26 km से लेकर 30 km है। और इसे पूरा करने में लगभग तीन दिनों तक का समय लगता है। इस trek का स्तर मध्यम से कठिन के बीच है।

8 : Bhrigu Lake, Himachal Pradesh   

भृगु झील या “ब्रिघु” झील भारत के हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में लगभग 4,300 मीटर (14,100 फीट) की ऊँचाई पर स्थित एक झील है। यह Rohtang Pass के पूर्व में स्थित है और “गुलाबा” गांव से लगभग 6 km (3.7 मील) दूर है। यहाँ “वशिष्ठ मंदिर” से ट्रेकिंग द्वारा पहुंचा जा सकता है, जो “मनाली” शहर के करीब अपने गर्म पानी के झरनों के लिए प्रसिद्ध है।

दरअसल गुलाबा में कोई बस्ती नहीं है, और यह “पीर पंजाल” पर्वत श्रृंखला का एक क्षेत्र है। और इसका नाम महर्षि “भृगु” के नाम पर रखा गया है। आने-जाने को मिलाकर, इस पहाड़ी trek की कुल लम्बाई लगभग 48 km है। और इसे पूरा करने में लगभग चार से लेकर पांच दिनों तक का समय लगता है। इस trek का स्तर आसान से मध्यम के बीच है।

1

9 : Mukta Top, Uttrakhand    

उत्तरकाशी जिले के गढ़वाल हिमालय में मौजूद मुक्ता टॉप ट्रेक 3,608 मीटर की ऊँचाई पर एक अछूता ट्रेक है । इस trek की अनूठी विशेषताएं और मनोरम दृश्य इसे एक अनोखा ट्रेक बनाती हैं। यह जगह वनस्पति और जीव में समृद्ध है और यह विभिन्न प्रकार की पक्षियों को देखने का मौका भी प्रदान करती है।

यह “birding” के लिए एक शानदार जगह है, क्योंकि यहां कई दुर्लभ प्रजातियों को आसानी से देखा जा सकता है। साथ ही यह कई अनोखे जानवरों का घर भी है। आने-जाने को मिलाकर, इस पहाड़ी ट्रेक की कुल लम्बाई लगभग 28 km है। और इसे पूरा करने में लगभग छह दिनों तक का समय लगता है। इस trek का स्तर आसान से मध्यम के बीच है।

10 : Har Ki Dun, Uttrakhand

“हर की दून” या “हर की डन” उत्तराखंड, भारत के गढ़वाल हिमालय में एक विशाल आकार की लटकती घाटी है। यह बर्फ से ढकी चोटियों और अल्पाइन वनस्पति से घिरी हुई treks है, जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यह घाटी समुद्र तल से लगभग 3566 मीटर (11700 फीट) की ऊंचाई पर मौजूद है, और यह अक्टूबर से लेकर मार्च तक पूरी तरह बर्फ से ढकी रहती है।

आने-जाने को मिलाकर, इस पहाड़ी ट्रेक की कुल लम्बाई लगभग 45 km है। और इसे पूरा करने में लगभग सात से लेकर आठ दिनों तक का समय लगता है। इस trek का स्तर आसान से मध्यम के बीच है।

आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ कुछ नया सीखने को मिले, और इस articleको अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।


पोस्ट को share करें-

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *