Russia के 25 रोचक, अजीब, अनसुने तथ्य | 25 cool facts about Russia in hindi

cool facts about Russia in hindi

रूस हमेशा से ही एक ऐसा देश रहा है, जिनमे पूरी दुनिया की दिलचस्पी बनी रहती है। चाहे वो अमेरिका के साथ चल रही इसकी दुश्मनी हो, या फिर सोवियत संघ का गठन, इन सारे ही मुद्दों ने Russia को हमेशा से ही सुर्खियों में बनाये रखा है।  

मगर आज Ukraine के साथ हुए इसके विवाद के कारण इस देश ने पूरी दुनिया में फिर एक बार काफी शुर्खिया बटौरी है। जिसकारण आज दुनिया का हर एक शक्स इस देश में बारे में और भी ज्यादा जानने के लिए इच्छुक हो रहा है। इसीलिए आज हम इस लेख के माध्यम से Russia के बारे में प्रचलित कुछ ऐसी अद्भुत चीजों के बारे में जानने वाले है, जो आज कम ही लोगो को है मालूम।

राजधानीमास्को
आधिकारिक भाषा रूसी
सबसे बड़ा शहरमास्को
धर्मईसाई धर्म, रूसी रूढ़िवादी, और अन्य 
क्षेत्रफल 17,098,246 वर्ग किमी
मुद्रा रूसी रूबल

पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में फैला यह अंतरमहाद्वीपीय देश है, वैसे है तो एक शानदार जगह, मगर इस देश के बारे में ऐसी काफी चीज़े है, जो किसी अन्य देश की तुलना में इसे एक काफी अच्छी और अद्भुत जगह बनाती है| तो आइए अब हम जानते है इस देश से जुडी कुछ ऐसी रोचक जानकारी, जिनके बारे में शायद ही हो आपको मालूम। 

Table of Contents

01-05 : Interesting facts about Russia in hindi  

1 : यह है एक विशाल जंगल है

Russia क्षेत्रफल में बहुत बड़ा देश है, और इसका अधिकांश भाग साइबेरिया में आता है। दूसरे शब्दों में कहे तो, रूस का 60% हिस्सा सिर्फ जंगल ही है। और इसमें दिलचस्प बात यह है, कि उस जंगल के लगभग आधा हिस्सा पूरी तरह से निर्जन है, जहा कोई नही रहता।

2 : दुनिया का सबसे ठंडा शहर

Russia में स्थित साइबेरिया के “याकूतिया” क्षेत्र में मौजूद “ओइमाकॉन” शहर को पृथ्वी पर मौजूद सबसे ठंडे बसे हुए शहरों में से एक माना जाता है। यहाँ का सबसे ठंडा तापमान साल 1938 में -77.8 डिग्री सेल्सियस (-108 °F) पर दर्ज किया गया था। साथ ही यहाँ दिसंबर और जनवरी में औसत तापमान -50 डिग्री सेल्सियस (-58°F) पर होता है।

3 : प्रचलित विडियो गेम 

दुनिया के सबसे प्रचलित विडियो गेम में से एक “Tetris” का अविष्कार भी Russia में ही हुआ था। इस खेल ने विश्व स्तर पर काफी लोकप्रियता प्राप्त की, और इस गेम के पहले संस्करण का आविष्कार साल 1984 में USSR में प्रोग्रामर और वैज्ञानिक “Alexey Pazhitnov” द्वारा किया गया था।

4 : बिल्लियों के पास नौकरी 

Russia का “Hermitage” संग्रहालय रूस का राष्ट्रीय खजाना है, और बिल्लियाँ इस संग्रहालय का खजाना हैं। और यह यहाँ के अनमोल कार्यो को चूहों से बचाते हैं, और इन्हें पूरे स्टाफ द्वारा काफी सम्मान भी दिया जाता हैं। इसके अलावा यहाँ मौजूद प्रत्येक बिल्ली के पास अपना एक व्यक्तिगत पासपोर्ट भी होता है, जिनमे उनकी तस्वीर भी होती है, और तो और इन्हें यहाँ नियमित वेतन भी दिया जाता है।

5 : एक जगह थोरा अलग मौसम  

यह यकीन करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह बिलकुल ही सच बाट है। Russia में मौजूद “Sochi ” उसी latitude रेखा पर है, जहां Cannes और Nice जैसे हॉटस्पॉट हैं। इस शहर, जिसे अक्सर ‘Russian Riviera’ भी कहा जाता है, में ताड़ के पेड़, ग्रीष्मकाल और हल्के सर्दियों के तापमान अनुभव होते हैं।

05-10 : Interesting information about Russia in hindi

6 : दुनिया का सबसे बड़ा किला

Russia के मॉस्को का मौजूद “क्रेमलिन” दुनिया का सबसे बड़ा सक्रिय मध्ययुगीन किला है। इसका क्षेत्र 27 hectares (67 एकड़) से भी अधिक फैला हुआ है। साथ ही इसकी दीवारें 2.5 किलोमीटर (1.5 मील) से भी अधिक लंबी हैं। इस किले के बीस टावर पूरे मैदान में बिखरे हुए हैं, और इनमे से सिर्फ दो टावरों को छोडकर प्रत्येक का अपना एक निजी नाम है।

7 : हेलिकॉप्टर से गोल्फ

मॉस्को के उपनगरों में, आप एक अनोखे खेल में भाग ले सकते हैं, जो की है “हेलीकॉप्टर गोल्फ”। इस खेल का नियम पारंपरिक गोल्फ के करीब ही है, हालांकि इसका पैमाना बहुत बड़ा है। इसमें खिलाड़ी 10 किलोग्राम (22 पाउंड) की छड़ी का उपयोग करके बर्फीले रास्ते से एक मीटर (3 फीट) व्यास वाली गेंद से इसे खेलते हैं। मजे की बात यह है की, इसमें हर समय, खिलाड़ी हेलीकॉप्टर चला रहे होते हैं।

8 : आलिशान शहर 

Russia में मौजूद “पीटरगॉफ” जगह को 18वीं शताब्दी के first half में “पीटर द ग्रेट” के आदेश से बनाया गया था, और इसे प्रसिद्ध Versailles को विलासिता में प्रतिद्वंद्वी बनाना था। यहाँ 150 से अधिक fountains के साथ इस साइट पर चार विशाल झरनों का निर्माण किया गया था। उनमें से सबसे उल्लेखनीय Bolshoy झरना है, जिसमें 64 फव्वारे और 225 कांस्य मूर्तियां शामिल हैं। 

9 : दुनिया का सबसे लंबा रेलवे 

Russia में मौजूद “Trans-Siberian” रेलमार्ग दुनिया में मौजूद सबसे लंबा रेलमार्ग है। इसकी लंबाई 9,289 किलोमीटर (5,772 मील) है, और यह आठ time zones को पार करती हुई जाती है। इस पूरे रेलमार्ग की यात्रा करने के लिए, आपको लगभग एक सप्ताह ट्रेन में बिताना होगा।

10 : स्ट्रीट स्मार्ट कुत्ते  

शहर की कठोर सर्दियों से बचने के लिए, मास्को के कुत्तों को खुद को स्ट्रीट स्मार्ट विकसित करना पड़ा है। शहर की खूबसूरत मेट्रो प्रणाली घूमते समय, आप भी इन्हें ट्रेनों में चढ़ते और उतरते हुए देख सकते हैं। 

आज उन्होंने माइक द्वारा की जाने वाली घोषणाओं से मेट्रो स्टॉप की पहचान करना भी सीख लिया है, जबकि कई अन्य ने वहा के सुरक्षा गार्डों के साथ भी मित्रता कर ली है। और, सेंट पीटर्सबर्ग की बिल्लियों की तरह ही, वे भी वहा के चूहों की आबादी को कम करने में मदद करते हैं।

11-15 : Russia important facts in hindi

11 : आदमी से ज्यादा औरते 

Russia की आबादी में औरतों की संख्या आदमियों से कहीं ज्यादा है। आज इस देश में आदमी की आबादी से लगभग 1.25 करोड़ ज्यादा औरतें मौजूद हैं। ऐसा माना जाता है, की यह स्थिति वहा दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भारी संख्या में पुरुषों के मारे जाने के कारण हुई है। 

12 : रूस की अंतरिक्ष एजेंसी 

साल 1957 में तैयार हुई दुनिया की पहली सैटलाइट “Sputnik 1” Russia ही बनाई और अन्तरिक्ष में भेजी थी।  इसके अलावा रशियन अंतरिक्षयात्री “यूरी गागरिन” दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जो अंतरिक्ष में गए थे। 12 अप्रैल साल 1961 को “यूरी गागरिन” रॉकेट से अंतरिक्ष में गए, फिर उन्होंने पृथ्वी का 1 चक्कर लगाया और वापस आ गए। ये यात्रा कुल 108 मिनट लम्बी थी। 

13 : पढ़े-लिखे लोग 

Russia में शिक्षा का दर बहुत अच्छा है। यहाँ करीब 99.7% लोग पढे-लिखे है। और यहाँ शायद ही कोई ऐसा हो जिसे की लिखना-पढना ना आता हो।

14 : देश की सीमा  

Russia दुनिया का एक अकेला ऐसा देश है, जिसका बॉर्डर 14 देशों से साथ मिलता है। ये देश हैं –

फ़िनलैंडजॉर्जिया
कज़ाकिस्तानयूक्रेन
मंगोलियानॉर्वे
चाइनाअज़रबैजान
लाटवियाएस्टोनिया
बेलारूसनार्थ कोरिया
लिथुआनियापोलैंड

15 : प्राकृतिक गैस का भंडार 

दुनिया में Natural Gas का सबसे बड़ा स्रोत Russia के पास ही है। साथ ही आज रूस प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर भी है। इसके अलावा दुनिया में कोयले का दूसरा सबसे बड़ा भंडार भी  रूस के पास ही मौजूद है। आज Russia पेट्रोलियम के क्षेत्र में दुनिया का 8वां सबसे बड़ा स्रोत भी है।

16-20 : Russia crazy facts in hindi  

16 : पिने लायक मौजूद पानी  

आज साफ पीने लायक पानी अपनी जनता को उपलब्ध कराना दुनिया के कई देशों में एक चिंता का विषय बना हुआ है, मगर इस मामले में भी प्रकृति Russia पर मेहरबान है। दुनिया में साफ मीठे जल के कुल स्रोत का लगभग 20% हिस्सा Russia की सिर्फ एक झील में मौजूद है। और इस झील का नाम “Lake Baikal” है। साथ ही ये दुनिया की सबसे गहरी झील भी है। लेक बैकल की लंबाई 646 किलोमीटर और गहराई 1.5 किलोमीटर से भी ज्यादा है। 

17 : रुसी भाषा 

Russia देश में ज्यादातर रशियन भाषा बोली जाती है, जोकि दुनिया में 8वें नंबर पर सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। रशियन भाषा में केवल 2 लाख के लगभग शब्द है, जबकि इंग्लिश में 10 लाख से ज्यादा शब्दों का उपयोग होता हैं। 

18 : सक्रिय ज्वालामुखी

Russia के बारे में सबसे आश्चर्यजनक तथ्यों में से एक यह है, कि यह 12 सक्रिय ज्वालामुखी मौजूद हैं। उन ज्वालामुखियों में से, “Kamchatka” अपने सुन्दर स्थान और वातावरण के कारण सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है।

इसीलिए यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो प्रकृति और सुंदर परिदृश्य से प्यार करते हैं, तो आपको कामचटका की यात्रा जरुर करनी चाहिए। इस सक्रिय ज्वालामुखी में पौधों की 1,000 से अधिक विभिन्न प्रजातियां मिलती हैं। साथ ही यह भूरे भालू, भेड़ और भेड़ियों का भी घर है। 

19 : पारंपरिक लोक नृत्य

लोक नृत्य रूसी इतिहास और रूसी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। “खोरोवोड “रूसी लोक नृत्य के सबसे आम प्रकारों में से एक है। नृत्य की इस शैली में लोग हाथ पकड़कर एक मंडली में नृत्य करते हैं।

रूसी लोग त्योहारों, बाजारों और थिएटर में लोक नृत्य करते हैं। और यदि आपको रूस की यात्रा करने का मौका मिलता है, तो Russia की संस्कृति और परंपराओं के बारे में अधिक जानने के लिए रूसी लोक नृत्य प्रदर्शन में भाग लेना जरुर सुनिश्चित करें।

20 : दुनिया के बीस प्रतिशत पेड़ 

यदि आप एक प्रकृति से प्यार करने वाले व्यक्ति हैं, तो यह एक ऐसा तथ्य है, जिसका आप काफी आनंद लेंगे। पूरी दुनिया में सभी पेड़ों का लगभग 20% Russia में ही मौजूद है। और इसकी संख्या लगभग 640 बिलियन के आस-पास है।

इनमे से कई पेड़ साइबेरिया के सुदूर इलाकों में मौजूद हैं। वे जंगली, और अछूते जंगलों का हिस्सा हैं जो यात्रा करने के लिए बहुत ही ठंडी जगहें हैं। साथ ही यह अछूते जंगल लुप्तप्राय साइबेरियाई बाघों का घर भी हैं।

21-25 : Amazing facts about Russia in hindi  

21 : धातु और मिनेरल्स की खानें

Russia में ज्यादातर पाए जाने वाले धातु तत्व के प्रकार हैं- ताम्ब, चाइन, सोना, मैगनीश, मीका, एल्युमीनियम, कोल, बरन, आर्सेनिक, ख्यात, निकेल, स्टील,  कोयला, कुशल धातु, वैनै इंडियन, टेस्ट, टंग, पोटाश, डामट, आदि।

22 : बड़ा क्षेत्रफल 

Russia की लम्बाई-चौड़ाई करीब 10,000 किलोमीटर की है, जोकि चन्द्रमा के व्यास का लगभग तीन गुना है। साथ ही रूस का कुल क्षेत्रफल प्लूटो ग्रह से भी ज्यादा अधिक है।

23 : रूस की नदियां 

दुनिया की 10 सबसे बड़ी नदियों में से 4 नदी Russia में ही मौजूद है। Russia की सबसे बड़ी नदी “Volga” है, जिसकी लंबाई 3690 किलोमीटर है, और इस नदी में 200 से भी ज्यादा धाराएं मिलती हैं। 

24 : दुनिया को दिए आविष्कार 

Russia ने दुनिया को आजतक कई महत्वपूर्ण अविष्कार दिए जैसे कि – ट्रांसफार्मर, टेप रिकॉर्डर, हेलीकाप्टर, आर्क वेल्डिंग, रेडियेटर, सिंथेटिक रबर, टेलीग्राफ, पाउडर मिल्क,  इत्यादि।

25 : अधिक समय क्षेत्र

क्या आप जानते हैं कि Russia इतना बड़ा देश है कि उसके पास 11 अलग-अलग समय क्षेत्र यानि की time zone मौजूद हैं। मगर भले ही रूस में 11 समय क्षेत्र हैं, लेकिन फिर भी यह सबसे अधिक समय क्षेत्र वाला देश नहीं है। और अपने यहाँ मौजूद छोटे-छोटे द्वीपों के कारण “फ्रांस” सबसे अधिक time zone वाला देश बनता है।  

आशा करता हूं कि आज आपलोंगों को कुछ नया सीखने को ज़रूर मिला होगा। अगर आज आपने कुछ नया सीखा तो हमारे बाकी के आर्टिकल्स को भी ज़रूर पढ़ें ताकि आपको ऱोज कुछ न कुछ नया सीखने को मिले, और इस articleको अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के साथ ज़रूर share करे जिन्हें इसकी जरूरत हो। धन्यवाद।

Also read –

15 cool facts about Ukraine in hindi

15 cool facts about adolf hitler in hindi

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *